बीजेपी का पार्षद गिरफ्तार , इस मामले हुई गिरफ्तारी , मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बीजेपी का पार्षद गिरफ्तार , इस मामले हुई गिरफ्तारी , मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी
झांसी 16 अगस्त 2021 - लंबी खामोशी के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेशमें दो पार्टियों के बीच हुए जूता,चप्पल कांड ने सूबे में खूब सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है. यूपी का दूसरा जूता कांड देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के जश्न के दौरान हुआ।

दरअसल, झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र में झंडारोहण के दौरान भाजपा पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष को चप्पलों से पीटा दिया. इसके बाद कार्यक्रम में गहमागहमी का माहौल बन गया. विवाद बढ़ा और मामला पुलिस तक पहुंच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे की झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र में रामलीला मैदान में स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर झंडारोहण का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र यादव और पूर्व मंत्री राजा समथर पहुंचे थे. नगर पालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा पार्षद सत्यप्रकाश गुबरैलेद उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र यादव का आरोप है कि जब झंडारोहण का कार्यक्रम चल रहा था तभी सत्यप्रकाश तमंचा लेकर वहां पहुंचे. जैसे ही उन्होंने तमंचा निकाला वहां मौजूद क्षेत्रवासियों ने देख लिए और उन्हें रोका. इसके बाद उन्होंने चप्पल मारते हुए उन पर हमला कर दिया. इसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ा. इसके बाद घटना की जानकारी थाने में दी गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया. झांसी में हुए जूता कांड के बाद पुलिस ने समथर नगर पालिका चेयरमैन की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH