एक नाबालिग लड़की की कीमत मात्र 01 लाख 20 हजार रुपए , खरीदना हो तो चांदनी से जेल में मिले

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक नाबालिग लड़की की कीमत मात्र  01 लाख 20 हजार रुपए , खरीदना हो तो चांदनी से जेल में मिले
कासगंज 14 अगस्त 2021  - कासगंज जिले में पुलिस ने देह व्यापार के लिए नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीसरा आरोपी किन्नर है. उसके घर से जयपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की मिली है. पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि जिले में देह व्यापार के लिए दूसरे राज्यों से बालिग और नाबालिग लड़कियों को खरीदकर लाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस टीम ने किया है. एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि शुक्रवार को थाना गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदनी किन्नर ने एक नाबालिग लड़की को 01 लाख 20 हजार रुपए में खरीदा है. सहावर निवासी चांदनी कस्बा के मोहल्ला नगला इमाम बक्श में रह रही है. पुलिस ने उसके घर छापा मारा. वहां नाबालिग लड़की मिली. लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जयपुर की रहने वाली है. करीब ढाई माह पूर्व जयपुर से अपने घर के पास रहने वाली महिला मुन्नी आपा के साथ यहां आई थी।

नाबालिग ने बताया कि किन्नर चांदनी और विजय नाम के युवक ने उसे 01 लाख 20 हजार रुपये में खरीदा है. दोनों उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बना रहे थे. पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार चांदनी किन्नर , विजय और उसकी पत्नी रीना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बालिग, नाबालिग लड़कियों का गिरोह संचालित करते हैं. इस गिरोह के सरगना राजू एवं नौसे हैं. आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से लड़कियों को खरीदकर लाते हैं. इन लड़कियों को कासगंज के अलावा हाथरस व अन्य जनपदों में बेचते हैं. यह गिरोह अब तक 15-16 बालिग व नाबालिग लड़कियों को कासगंज और हाथरस जनपद में बेचा जा चुका है. एसपी ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
एक नाबालिग लड़की की कीमत मात्र  01 लाख 20 हजार रुपए , खरीदना हो तो चांदनी से जेल में मिले

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH