कोरोना काल मे HIV मरीजों की संख्या में हुआ 20 फीसदी का इजाफा , येलो जोन की सूची में शामिल हुआ यह जिला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना काल मे HIV मरीजों की संख्या में हुआ 20 फीसदी का इजाफा , येलो जोन की सूची में शामिल हुआ यह जिला
गाजीपुर 14 अगस्त 2021 - गाजीपुर में एड्स के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके बाद जिले को येलो जोन वाले जिलों की सूची में शामिल कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैे कि साल 2020-21 में कुल 190 नए एड्स के मरीज मिले हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एड्स के मरीजों की संख्या में बढ़त देखी गई है। इसके बाद जिले को यलो जोन जिलों की सूची में दर्ज कर दिया गया है। एड्स के मरीजों की संख्या के आधार पर जिलों को रेड, यलो और ग्रीन जोन में विभाजित किया गया है। जिला अस्पताल के एन्टी रेट्रोवायरल सेन्टर के आकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दिनों एड्स के मरीजों में 10 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।

HIV के मरीजों को बढ़ती संख्या ने स्वास्थ महकमे की पेशानी पर बल ला दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैे कि साल 2020-21 में कुल 190 नए एड्स के मरीज मिले। वहीं इस साल अप्रैल, मई, जून और जुलाई के महीनों में 36 मरीजों के HIV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ विभाग के आंकड़ों की मानें तो एड्स के कुल 1737 पंजीकृत मरीज हैं। गाजीपुर के रेवतीपुर, भदौरा और मोहम्दाबाद ब्लॉकों में अन्य की तुलना में ज्यादा मरीज हैं।

वहीं अगर पूर्वांचल के अन्य जिलों की बात की जाए तो वहां भी हालात गाजीपुर से मिलते जुलते ही हैं।बलिया में एड्स के कुल ढाई हजार से ऊपर मरीज हैं। एड्स कंट्रोल के नोडल अधिकारी डॉक्टर के के भास्कर ने मीडिया को बताया कि कोरोना काल मे HIV मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद जनपद येलो जोन में आ गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जिला येलो जोन से ग्रीन जोन में आ जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH