स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा स्वीकृत कार्यों के लिए चेक जारी किया गया चेक हुआ बाउंस , विभाग में मचा हड़कंप , क्या है पूरा मामला जाने इस खबर में

रायपुर , 14-08-2021 10:27:24 PM
Anil Tamboli
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा स्वीकृत कार्यों के लिए चेक जारी किया गया चेक हुआ बाउंस , विभाग में मचा हड़कंप , क्या है पूरा मामला जाने इस खबर में
रायपुर 14 अगस्त 2021 - छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने स्वीकृत कार्यों के लिए चेक जारी किया और वह चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और इसकी जाँच सरगुजा कलेक्टर ने कराई। सरगुजा कलेक्टर ने समिति की रिपोर्ट के बाद उसे राज्य सरकार को भेज दिया। जिसके बाद ज़िला सांख्यिकी अधिकारी एस के तिर्की को निलंबित कर दिया गया है। एस के तिर्की के विरुद्ध विभागीय जाँच भी शुरु हो गई है। उन्हें आरोप पत्र जारी कर दिया गया है।

सांसद निधि से 25 करोड़ रुपए स्वीकृति की जगह पर नियम विरुद्ध तरीक़े से 32 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए। ज़िला सांख्यिकी अधिकारी ने अंतर की राशि को समायोजित करने के लिए विधायक मद की राशि का उपयोग कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वीकृत कार्यों के लिए विधायक टी एस सिंहदेव ने चेक जारी किया और वह बाउंस हो गया। मामला वर्ष 2014 से 2019 के बीच का है। यह वह समय है जबकि पहले सिंहदेव विधायक थे और फिर स्वास्थ्य मंत्री बने। इस कार्यकाल में सांसद के रुप में पहले कमलभान सिंह और फिर रेणुका सिंह सांसद बनीं।

यह गड़बड़ी सिंहदेव की विधायक निधि और सांसद की निधि में की गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 2014 से 2019 के बीच सांसद निधि से 25 करोड़ स्वीकृत करना था लेकिन ज़िला सांख्यिकी कार्यालय ने 32 करोड़ स्वीकृत कर दिए और जबकि राशि घटी तो विधायक निधि की राशि उसमें समायोजित कर दी गई। 

कलेक्टर संजीव झा ने इसकी जाँच समिति बनाकर कराई जाँच में यह पुष्टि हुई कि विधायक निधि की राशि को सांसद निधि में समायोजित कर दिया गया था और यह राशि करीब सात करोड़ तक पहुँची है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH