छत्तीसगढ़ विशेष , अब 30 मिनट की जगह अब 03 मिनट में हाथी होगा बहोश , इंसानों और हाथियों का टकराव होगा कम , जाने कैसे होगा यह संभव

रायपुर , 14-08-2021 7:16:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ विशेष , अब 30 मिनट की जगह अब 03 मिनट में हाथी होगा बहोश , इंसानों और हाथियों का टकराव होगा कम , जाने कैसे होगा यह संभव
रायपुर 14 अगस्त 2021 - प्रदेश में हाथियों को बेहोश करने के लिए वन विभाग को अब मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि वन विभाग दक्षिण अफ्रीका से इटारफीन नामक इंजेक्शन लाने की तैयारी कर रहा है। इस इंजेक्शन के लगाने से हाथी तीन मिनट के अंदर बेहोश हो जाएगा। इससे विभाग आसानी से कालर आइडी लगा सकेगा। सैटेलाइट कालर आइडी लगने से हाथियों के पल-पल की गतिविधि की जानकारी मिल सकेगी इससे हाथी मानव द्वंद्व पर लगाम लग सकेगा।

वर्तमान में कालर आइडी लगाने के लिए हाथियों को बेहोश करने के लिए विभाग को पसीने छूट जाते हैं। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि दवा के आ जाने से काफी राहत मिलेगी। ज्ञात हो कि प्रदेश में जंगली हाथियों का उत्पात दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हाथियों का झुंड अब राजधानी तक रुख करने लगा है। इसके साथ ही जंगली हाथी प्रदेश में आए दिन फसलों और लोगों पर जानलेवा हमला करते रहते हैं।

हाथियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने वर्तमान में सात जंगली हाथियों बहरादेव (नर), गोमती (मादा), प्यारे (नर), महान (नर) कर्मा (मादा) एमइ चार (मादा) और गणेश (नर) को सैटेलाइट कालर आइडी लगाया है। हाथियों में सैटेलाइट कालर आइडी लगाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को करीब दस दिन तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। उसके बाद कहीं सैटेलाइट कालर आइडी लग पाती है।

वन विभाग के सूत्रों की मानें, तो वर्तमान में हाथियों को बेहोश करने के लिए जलाजीन और कीटामीन नामक इंजेक्शन का उपयोग करते हैं। एक हाथी को बेहोश करने के लिए 10 से 12 एमएल देना पड़ता है। इस इंजेक्शन के लगाने के बाद तकरीबन 25 से 30 मीनट के बाद हाथी बेहोश होना शुरू करता है। इंजेक्शन लगने के बाद बेहोशी के लिए 30 मिनट का अंतराल होने की वजह से कभी-कभी तो हाथी भाग भी जाता है।

इसलिए विभाग अब साउथ अफ्रीका से इटारफीन नामक इंजेक्शन मंगवा रहा है, जिससे इंजेक्शन लगते ही हाथी तीन मिनट के अंदर बेहोश हो जाएगा। एक हाथी को यह इंजेक्शन सिर्फ दो एमएल लगाना पड़ेगा। इस इंजेक्शन का उपयोग पहाड़ी और पानी के पास हाथी पर उपयोग नहीं किया जाएगा। क्योंकि इन दोनों जगहों पर हाथी की जान का खतरा हो सकता है। वहीं हाथी को होश में लाने के लिए विभाग एटीडोढ़ भी मंगा रहा है। इंटीडोढ़ इंजेक्शन लगते ही दो मिनट के अंदर हाथी खड़ा हो जाएगा।

वन विभाग के सूत्रों की माने तो इटारफीन नामक इंजेक्शन पांच एमएल 60 हजार रुपये का पड़ता है। नौ लाख में कुल 15 वाइल आएंगी, जिसमें 75 हाथियों में लगाया जा सकता है। वहीं, जलाजीन 50 एमएल ढाई हजार तो कीटामीन 50 एमएल चार हजार रुपये का आता है। साउथ अफ्रीका से आने वाले इंजेक्शन का उपयोग दो साल तक कर सकते हैं। दो साल के बाद उसकी अवधि समाप्त हो जाएगी। वन विभाग ने इस इंजेक्शन का प्रयोग असम में वन भैंसा के ऊपर किया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2011 से 2017 के बीच मानव-हाथी द्वंद्व को रोकने के लिए विभाग ने सोलर फेंसिंग, मधुमक्खी पालन, रेडियो कालर लगाने सहित कई उपाय किए। इन पर शासन ने 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। हाथियों के संरक्षण के दावों के बीच बीते पांच वर्षों में 36 से अधिक हाथियों और करीब 300 लोगों की जान गई।

इस बारे में प्रधानमुख्य वन सरंक्षक, वन्य जीव छत्तीसगढ़ वीपी नरसिंहा ने कहा की हाथियों को बेहोश करने के लिए दवा मंगा रहे हैं अभी खरीदी की प्रक्रिया चल रही है कितने की खरीद रहे हैं यह नहीं बता सकता।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH