शराबी पति ने ईट से कुचल कर की पत्नी की हत्या , लाश को छत पर फेंक कर हुआ फरार , पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश , 14-08-2021 5:49:44 PM
Anil Tamboli
शराबी पति ने ईट से कुचल कर की पत्नी की हत्या , लाश को छत पर फेंक कर हुआ फरार , पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
फर्रुखाबाद 14 अगस्त 2021 - उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक शराबी पति ने नशे में अपनी पत्नी का सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर की छत पर फेंक ताला बंदकर कर मौके से फरार हो गया. हत्या के कुछ दिन बाद बदबू आने पर पड़ोसियों ने जब छत पर जाकर देखा कि महिला की लाश पड़ी है. तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच के लिए डॉग स्‍क्‍वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. छत पर खून से सनी ईटें पड़ी मिली हैं।

पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी. बताया जा रहा है कि बीते एक साल से आरोपी की बेटी बीमार थी जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी. फिर पति पत्नी दोनों अकेले रह रहे थे. आरोपी नशे का आदि है, इस बात को लेकर पति और पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था. तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और महिला के पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी के सिर पर ईंट मार दी जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और घर का ताला लगाकर फरार हो गया. मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है।

वहीं इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी जबर सिंह अपनी पत्नी मालती देवी के साथ रहता था. शुक्रवार को सूचना मिली कि उसके घर की छत पर महिला का शव पड़ा है. मौके पर पुलिस पहुंची और शव की जांच की और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि यह दो या तीन दिन पहले का है. जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी जबर सिंह का पत्नी से झगड़ा होता रहता था. वो उसके साथ मारपीट भी करता रहता था और नशे का आदि था. एक साल पहले बीमारी की वजह से इसकी एक साल की बेटी की भी मौत हो चुकी है. बेटी का समय पर इलाज न कराने पर उसकी मौत हुई थी. आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH