पत्नी का अवैध सम्बंध बना शिक्षक पति की हत्या का वजह , पत्नी के आशिक ने शिक्षक पति को दी ऐसी मौत जिसे जानकर कांप उठेगी रूह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी का अवैध सम्बंध बना शिक्षक पति की हत्या का वजह , पत्नी के आशिक ने शिक्षक पति को दी ऐसी मौत जिसे जानकर कांप उठेगी रूह
अयोध्या 14 अगस्त 2021 - अयोध्या जनपद पुलिस ने लापता शिक्षक का शव नहर से बरामद होने के बाद हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिक्षक पवन मौर्या को क्रिकेट बल्ले से पीटकर मरणासन्न कर नहर में फेंक दिया गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक शिक्षक पवन मौर्या अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। मृतक पवन मौर्या की पत्नी से आरोपी राजेश मौर्या का अवैध संबंध था।

बता दे की शिक्षक पवन मौर्या का शव 12 अगस्त को थाना पूराकलंदर के कुतुबपुर गांव के पास नहर में मिला था। शिक्षक पवन मौर्या थाना इनायतनगर के कुचेरा बाजार में एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक थे।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि 10 अगस्त को जब वह स्कूटी से विद्यालय से निकले तभी रास्ते में  5 आरोपियों ने स्कॉर्पियो से अपहरण कर थाना कैंट के गद्दोपुर नहर के पास  शिक्षक को क्रिकेट के बैट से पीटकर मरणासन्न कर दिया और उसके बाद नहर में फेंक दिया।

आरोपियों को मालूम था कि मरणासन्न स्थिति के बाद पवन मौर्या अपना बचाव नहीं कर पाएगा और वो पानी में डूब कर मर जाएगा आरोपी की चाहते थे कि यह लगे शिक्षक पवन मौर्या ने आत्महत्या की है इसके लिए नहर की पटरी पर उसकी स्कूटी हेलमेट व लंच बॉक्स रख दिया था।

पोस्टमार्टम के बाद यह बात सामने आई कि मौत तो डूबने से हुई लेकिन उसके शरीर पर काफी चोटें पाई गई जिसके बाद पुलिस ने फिर छानबीन शुरू की जांच में यह मामला सामने आया कि आरोपी राजेश मौर्या का शिक्षक पवन मौर्य की पत्नी से अवैध संबंध था बार-बार शिक्षक पवन मौर्या राजेश मौर्या को आगाह कर रहा था लेकिन राजेश मौर्या बाज नहीं आ रहा था।

अवैध संबंधों में बाधक बन रहे शिक्षक पवन मौर्या को रास्ते से हटाने के लिए राजेश मौर्या ने खतरनाक साजिश रची और इसमें अपने चार दोस्तों को शामिल किया जिसके बाद फिर विद्यालय से निकले शिक्षक को पहले अपहरण किया गया फिर उसको नहर के पास लाकर क्रिकेट के बैट से पीटा गया उसके बाद उसको नहर में फेंक दिया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। 

नहर की पटरी पर स्कूटी मिलने के बाद परिजनों ने थाना कैंट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैंट पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनकी निशानदेही पर आला कत्ल और अपरहण में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो को भी बरामद कर लिया है।
पत्नी का अवैध सम्बंध बना शिक्षक पति की हत्या का वजह , पत्नी के आशिक ने शिक्षक पति को दी ऐसी मौत जिसे जानकर कांप उठेगी रूह

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH