अनियंत्रित बलेरो ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के 05 लोगो की मौत , आरोपी बलेरो चालक फरार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अनियंत्रित बलेरो ने बाईक को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार के 05 लोगो की मौत , आरोपी बलेरो चालक फरार
संभल 12 अगस्त 2021 - यूपी के संभल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार दादा, मां-बाप और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। अनियंत्रित बोलेरो सड़क से उतरकर खेत में घुस गई। 

हादसे के बाद चालक मौका पाकर फरार हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के पांच लोगों की मौत से मातम पसर गया। 

जानकारी के मुताबिक उमरा निवासी विपनेश (24 वर्ष), दो मासूम बेटों चार साल के अनिकेत और डेढ़ साल के बेटे आरके के साथ ही पत्नी प्रीति (23 वर्ष) और पिता राम निवास सिंह (55 वर्ष) के साथ बदायूं जिले के सहसवान गया था। मासूम बेटे आरके को दवाई दिलाने के बाद कौलयाई की साप्ताहिक बाजार से दो बकरियां खरीदने के बाद सभी पांच लोग बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे की गुन्नौर क्षेत्र में गांव कादराबाद के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में दादा रामनिवास और दोनों पोतों अनिकेत तथा आरके की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि विपनेश और उसकी पत्नी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर कोतवाल विकास सक्सेना मौके पर पहुंच गए। मृतकों के शव कब्जे में ले लिए, जबकि घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देकर दोनों को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने गंभीर घायल दंपति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि बोलेरो के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक का पता लगाने में पुलिस टीम जुटी हैं। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH