बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर , हादसे में 05 लोगो की मौत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर , हादसे में 05 लोगो की मौत
अररिया 10 अगस्त 2021 - बिहार के अररिया जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां ऑटो और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. कुल 5 लोगों की इस घटना में मौत हो गई है, वहीं 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इन सभी का इलाज पूर्णिया में चल रहा है. इस हादसे की सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीओ, एसडीपीओ सहित नगर थाने की पुलिस पहुंची।

दरअसल, ये हादसा अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियारगांव बेल चौक पेट्रोल पम्प के पास हुआ. स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. वहीं, घटना के बाद सभी मृतक और  घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया और भागलपुर रेफर कर दिया गया है. इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, डीएसपी पुष्कर कुमार, डीटीओ विपिन कुमार यादव, अररिया बीडीओ आशुतोष कुमार, डीएसपी गोपीनाथ मंडल समेत रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि समेत भारी संख्या में गांव वाले सदर अस्पताल पहुंचे।

खबरों के मुताबिक रामपुर कोदरकट्टी पंचायत के सभी लोग ऑटो को बुक करके पूर्णिया के रानीपतरा थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव रिश्तेदार के घर गए हुए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. मृतकों में रामपुर कोदरकट्टी के नुनूलाल ऋषि (50), कमलदाह के सुशीला देवी (55), पूर्णिया महेन्द्रपुर के मीनाक्षी कुमारी और गौरव कुमार (5)और महावती देवी (45) शामिल हैं. वहीं घायलों में रामपुर कोदरकट्टी की सुमन देवी, राजकुमारी, दीपक कुमार ऋषि, फुल कुमारी, कमलदाहा के सुशील ऋषिदेव, रानीगंज रहड़िया के मिथुन ऋषिदेव हैं. इस हादसे का शिकार हुआ ऑटो पूर्णिया से अररिया की ओर आ रहा था, जबकि ट्रक पूर्णिया की ओर जा रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH