भाजपा नेता और भतीजे की हत्या , हत्या करने के बाद धारदार हथियार से हाथ और पैर काटे

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा नेता और भतीजे की हत्या , हत्या करने के बाद धारदार हथियार से हाथ और पैर काटे
बदायूं 07 अगस्त 2021 - बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक स्थानीय भाजपा नेता और उनके भतीजे की कथित तौर पर संपत्ति बंटवारे के विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक आर्येन्द्र सिंह ऊर्फ बब्लू (48) और उनका भतीजा गौरव ऊर्फ भोले (20) बृहस्पतिवार रात चिचैटा अलीपुर गांव से इस्लामनगर जा रहे थे, तभी घात लगाये बैठे इसी गांव के रहने वाले सुभाष , नन्हे , आशीष व कुछ अन्य व्यक्तियों ने एक वाहन से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इसके बाद हमलावरों ने मौके से भागने से पहले धारदार हथियार से उनके हाथ और पैर काट दिये। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। आर्येन्द्र, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैनिक प्रकोष्ठ के 'डिविजनल' प्रमुख थे। 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि आर्येंन्द्र छह साल की आयु में दातागंज स्थित अपने ननिहाल रहने चले गये थे, जहां रह कर पढ़ाई की थी और फिर सेना में नौकरी की थी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक की संपत्ति इस्लामनगर थाना क्षेत्र में है, जिस पर उनके चाचा ने कब्जा कर रखा था और इस वजह से आर्येन्द्र का उनसे अक्सर झगड़ा होता रहता था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि हाल में हुए पंचायत चुनाव में वे दोनों प्रधान का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सीट आरक्षित हो जाने के कारण दोनों ने अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे और इसमें पूर्व सैनिक का प्रत्याशी चुनाव जीत गया, जिसे लेकर उनके बीच रंजिश और बढ़ गई थी। एसएसपी ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH