शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेगी छत्तीसगढ़ सरकार , नियम और शर्ते जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 07-08-2021 12:44:15 AM
Anil Tamboli
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेगी छत्तीसगढ़ सरकार , नियम और शर्ते जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
रायपुर 06 अगस्त 2021 -  छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करेगी। डॉ. पदुमलाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए शिक्षकों से 10 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। 

चयन समिति की अनुशंसा को शासन की ओर से घोषित 4 शिक्षकों पर 50-50 हजार रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। शासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रविष्टि लिफाफे पर ‘राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार’ 2020-21 लिखकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 10 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। 

राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले की आयु 31 दिसंबर 2020 को 45 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। आवेदक को छत्तीसगढ़ के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्यापन कार्य का कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है, इसके लिए अध्यापन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के शिक्षक इन पुरस्कारों के लिए आवेदन नहीं कर सकते। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.), शिक्षा महाविद्यालय, डाइट और बुनियादी प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक अथवा डाईट अभ्यास शालाओं में कार्यरत शिक्षकों के आवेदन मान्य नहीं होंगे। 31 दिसंबर 2020 के पहले सेवा निवृत्त शिक्षकों का आवेदन पुरस्कार के लिए मान्य नहीं होगा। 

चयन होने की दिशा में पुरस्कार ग्रहण करने के संबंध में आवेदन की लिखित सहमति अनिवार्य है। किसी भी शिक्षक का इन चारों पुरस्कारों में से मात्र एक पुरस्कार के लिए ही चयन किया जाएगा। आवश्यकता होने पर चयन के लिए प्रस्तावित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदक को शपथ पत्र देना होगा कि उसके विरुद्ध विभागीय जांच, अपराधिक मामला आदि पंजीबद्ध नहीं हो और उसे दंडित नहीं किया गया है। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH