राजधानी रायपुर में 01 पिस्टल , 01 देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर , 05-08-2021 4:10:52 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में 01 पिस्टल , 01 देशी कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर 04 अगस्त 2021 - पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना खमतराई पुलिस की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित गोंदवारा एवं शिवानंद नगर क्षेत्र के आसपास 02 व्यक्ति पिस्टल लेकर घुम रहे है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। 

सूचना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी खमतराई विनीत दुबे को आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। 

जिस पर थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थानों पर जाकर दोनों व्यक्तियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम द्वारा व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम विशाल निमजे एवं राहुल सिंह निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। 

पिस्टल, कट्टा व कारतूस रखने के संबंध में विशाल निमजे एवं राहुल सिंह से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु दोनों के द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर आरोपी विशाल निमजे एवं राहुल सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग पिस्टल, 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस जप्त किया गया। 

आरोपियान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस लेकर घुम रहे थे। आरोपी विशाल निमजे जिला कोषालय रायपुर में कार्यरत है। आरोपियों द्वारा पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस को बिहार से क्रय कर लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

                  - गिरफ्तार आरोपी -

01 - विशाल निमजे पिता स्व0 शिव शंकर निमजे उम्र 23 साल निवासी शिवानंद नगर खमतराई रायपुर। 

02 - राहुल सिंह पिता स्व0 योगेश्वर प्रसाद उम्र 21 साल निवासी आदर्श नगर गोंदवारा खमतराई रायपुर।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH