15 अगस्त को भगत सिंह पर नाटक पेश करने के रिहर्सल के दौरान फंदे पर लटकने से 10 साल के मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
15 अगस्त को भगत सिंह पर नाटक पेश करने के रिहर्सल के दौरान फंदे पर लटकने से 10 साल के मासूम की मौत
बदायूं 31 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव में 15 अगस्त को भगत सिंह पर नाटक पेश करने की रिहर्सल कर रहे बच्चे के गले में फंदा लगने से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के सामने आने के बाद गांव में मातम छा गया है।

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम बाबट निवासी भूरे सिंह का 10 वर्षीय पुत्र शिवम गुरूवार को घर में अकेला था जिसके बाद मोहल्ले के अन्य बच्चे भी आ गये और स्वतंत्रता दिवस पर नाटक के लिए सरदार भगत सिंह नाटक तैयारी करने लगे. किशोर की मां आरती और पिता खेत में काम करने गए थे. 15 अगस्त के पर्व पर सरदार भगत सिंह से जुड़े नाटक में रोल अदा करने का बच्चे अभ्यास कर रहे थे. शिवम सरदार भगत सिंह का रोल अदा कर रहा था. इस दौरान फंदा लगने से उसकी जान चली गई. घटना के बाद बच्चे आस पास के लोगों को मदद के लिए बुलाने लगे. मौके पर पहुंचे लोगों ने खेत पर काम कर रहे उसके माता-पिता को बुलाया और फांसी के फंदे से उतारा. इसके बाद परिजनों ने मृत बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्राम प्रधान भीमसेन सागर ने बताया बच्चे खेल रहे थे माता-पिता घर पर नहीं थे. तभी वह फांसी के फंदे का शिकार हो गया उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया. बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया था. उन्होंने बताया कि थाना कुंवर गांव के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था लेकिन परिजनों ने यह तो बताया कि बच्चे की मौत हो गई लेकिन किस तरह से हुई यह जानकारी नहीं दी. लोगों का कहना है कि भगत सिंह पर नाटक की तैयारी करते समय बच्चा स्टूल से गिर पड़ा और फांसी लगने से उसकी मौत हो गई. उनके स्तर से पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH