छत्तीसगढ़ में 01 जनवरी 2022 से पूर्ण शराबबंदी होगी ???

रायपुर , 31-07-2021 9:49:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में 01 जनवरी 2022 से पूर्ण शराबबंदी होगी ???
रायपुर 31 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ में एक जनवरी 2022 से पूर्ण शराबबंदी का अशासकीय संकल्प शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत के आधार पर खारिज हो गया। मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा के शिवरतन शर्मा ने यह संकल्प पेश किया था। इसको लेकर सदन में दोनों तरफ से तीखी बहस हुई। 

सरकार की तरफ से वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर ने सदन में बताया कि शराबबंदी के लिए सरकार ने तीन समितियों का गठन किया है। इन समितियों के सुझावों के आधार पर सरकार इस मामले में निर्णय करेगी। संकल्प को पारित करने के लिए सदन में मतदान कराया गया। इसमें पक्ष में 13 और विरोध में 58 वोट पड़े। बसपा के दोनों सदस्य मतदान में शामिल नहीं हुए, जबकि जकांछ के दो विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

इससे पहले पूर्ण शराबबंदी का संकल्प पेश करते हुए शिवरतन ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में इसका वादा किया है। उन्होंने कहा कि इसी वादे की वजह से राज्य के लोगों विशेषकर महिलाओं ने इन्हें चुना। लेकिन यहां सरकार के संरक्षण में शराब का कारोबार चल रहा है। लाकडाउन के दौरान सरकार के पास शराबबंदी का मौका था, लेकिन सरकार ने घर पहुंच सेवा शुरू कर दी। शिवरतन ने कहा कि सरकार ने शराब से प्राप्त होने वाला राजस्व बढ़ाकर 5200 करोड़ कर दिया।

इसके जवाब में मंत्री अकबर ने कहा कि शराबबंदी लागू करने से पहले उसका अध्ययन कराया जा रहा है। इसके लिए राजनीकि, सामाजिक और प्रशासनिक तीन समितियां बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक समिति के लिए सभी राजनीतिक दलों से नाम मांगे गए थे, लेकिन भाजपा और जकांछ ने नाम ही नहीं दिया। उन्होंने बताया कि लाकडाउन के दौरान सैनिटाइजर और स्प्रीट पीने से लोगों की मौत की घटनाओं को देखते हुए होम डिलवरी का फैसला लेना पड़ा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH