दुबई मे रह रहे पति ने भारत मे रहने वाली अपनी पत्नी की हत्या के लिए दी ऑन लाईन सुपारी , सुपारी किलर ने कर दी हत्या , मामले का ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुबई मे रह रहे पति ने भारत मे रहने वाली अपनी पत्नी की हत्या के लिए दी ऑन लाईन सुपारी , सुपारी किलर ने कर दी हत्या , मामले का ऐसे हुआ खुलासा
गोरखपुर 29 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला सामने आया है. एक शख्स ने दुबई से अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दी. उसको शक था कि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है. उसने दुबई से ऑनलाइन सुपारी दी और फिर भारत में पत्नी की हत्या कर दी गई।

खास बात है कि हत्यारा गोरखपुर का रहने वाला है और उसने हत्या कर्नाटक में की. बीते दिनों कर्नाटक पुलिस ने गोरखपुर से स्वामीनाथ को गिरफ्तार किया. उसने कर्नाटक में एक महिला की हत्या की है. उससे पहले कर्नाटक पुलिस ने उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी ली तो पता चला कि स्वामीनाथ का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है. ब्लाइंड मर्डर के इस केस को कर्नाटक पुलिस ने सुलझा लिया है।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि स्वामीनाथ दुबई में पेंट पॉलिश का काम करता था, जहां उसकी दोस्ती उस व्यक्ति से हो गई, जिसने यह सुपारी स्वामीनाथ को दी थी. दुबई में बैठे शख्स ने ऑनलाइन अपनी पत्नी की सुपारी दी और स्वामीनाथ के अकाउंट में 5 लाख रुपये भी भेज दिए।

एसएसपी के मुताबिक, स्वामीनाथ अपने मुंबई के एक मित्र के साथ कर्नाटक पहुंचा और पार्सल वाला बनकर महिला के घर के अंदर पहुंचा, जहां उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर पर मौजूद सारे जेवरात को भी उतार लिया, उसके बाद उसने दरवाजे को बाहर से लॉक कर दिया. कर्नाटक पुलिस ने इस हत्या की छानबीन शुरू की तब उसके पति का अकाउंट डिटेल्स निकाला तो यह पूरा मामला खुलकर सामने आया. फिलहाल हत्या करने वाले स्वामीनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब दुबई में बैठे शख्स पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है. उसे भी जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH