एक तरफा प्यार में पागल युवक ने मेडिकल छात्रा की गला रेत कर की हत्या , छात्रा की माँ को भी किया घायल

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक तरफा प्यार में पागल युवक ने मेडिकल छात्रा की गला रेत कर की हत्या , छात्रा की माँ को भी किया घायल
आजमगढ़ 29 जुलाई 2021 - यूपी के आज़मगढ़ शहर में दिल दहला देने वाली घटना देखने को तब मिली जब एक मेडिकल की छात्रा की एक तरफा प्रेम का इजहार और शादी से इनकार करने पर गला काटकर हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, सनकी आशिक ने छात्रा की मां को भी चाकुओं से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

अपनी सगी बेटी की निर्मम तरीके से हत्या होते देख और खुद को घायल होने के बाद पीड़ित की मां ने शोर मचाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का नजारा देखते हुए डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल मां को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है।

इस पूरे प्रकरण पर एसपी सिटी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और घायल को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. मुख्य आरोपी मऊ जिले का है जो एक तरफा प्यार का इजहार कर रहा था और शादी करने का दबाव डाल रहा था।

बातचीत करने के लिए वह सुनसान जगह पर ले कर गया और बात ना बनने पर चाकुओं से छात्रा की हत्या कर दी और मां को घायल कर दिया. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है. जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा. एसपी सिटी आज़मगढ़ पंकज पाण्डेय ने बताया क‍ि शाम को थाना कोतवाली क्षेत्र में सूचना पुलिस को प्राप्त हुई क‍ि एक युवती की हत्या की गई है. पुल‍िस को मां द्वारा यह बताया गया कि युवती का नाम मालविया था. उसकी मां जरीना भी उसके साथ घटना के समय थी. उसका कहना है कि आरोपी वसीम नाम का लड़का मऊ जिले का रहने वाला है. वह लड़की से एक तरफा प्यार करता था और यह उसके रिश्ते में कुछ लगता था. इस र‍िश्ते के ल‍िए मां मना करती थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH