बोरे में बंद युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , मृतक की नही हो सकी है पहचान , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बोरे में बंद युवक की लाश मिलने से मची सनसनी , मृतक की नही हो सकी है पहचान , पुलिस जाँच में जुटी
देवरिया 29 जुलाई 2021 - देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव के किनारे झाड़ियों में बोरे में रखा हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। पुलिस युवक की हत्या कर शव फेंकने की बात मान कर मामले की जांच कर रही है। 

बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव के लोग सड़क पर सुबह टहलने के लिए निकले थे। लोगों ने सड़क किनारे बंधा हुआ एक बोरा देखा, लोगो को लगा कि किसी राहगीर का सामान सड़क से गिरकर झाड़ियों में चला गया। ग्रामीण पास पहुंचकर बोरे को खोलकर देखें तो उसमें युवक का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना लोगों ने ग्राम प्रधान और बरियारपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार को दी । सूचना मिलते ही थानेदार मय फोर्स  मौके पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से शव के बारे में पूछताछ किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन अज्ञात (30) वर्षीय युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात युवक जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहने हुए था। युवक के सिर से काफी खून निकला हुआ था। जिससे पुलिस युवक की हत्या कर शव फेंकने की बात मानकर जांच में जुट गई है। 

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH