वैक्सिनेसन सेंटर में हंगामा , जान बचा कर भागे स्वास्थ्यकर्मी , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वैक्सिनेसन सेंटर में हंगामा , जान बचा कर भागे स्वास्थ्यकर्मी , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी 28 जुलाई 2021 - देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है. पूरी कोशिश की जा रही है कि समय रहते सभी को कोरोना का टीका लगा दिया जाए. लेकिन इस होड़ में कुछ जगह हिंसक घटनाएं भी होती दिख गई हैं जहां पर लोग घायल हुए हैं और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागे हैं. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां पर दो गुटों में सिर्फ इसलिए लड़ाई हो गई क्योंकि उन्हें पहले कोरोना वैक्सीन लगवानी थी. वैक्सीन को लेकर मारपीट।

जानकारी मिली है कि भटोलिया गांव के मध्य विद्यालय में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए. जैसे ही स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना मिली, वे सशस्त्र बल के साथ मौक़े पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया गया. अभी के लिए गांव में शांति बहाल कर दी गई है और गांव में पुलिस की भारी तैनाती है. इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, कुछ को गंभीर चोट आई हैं तो कुछ मामूली रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने किया स्थिति को कंट्रोल घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि 'पहले हम पहले हम वैक्सीन' के लिए दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद शुरू हो गया था. उसके बाद कुछ लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी जिसमें कुछ लोग सामान्य रूप से घायल हो गए. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. बखरी व भटौलिया के पठान चौक पर सशत्र बलों को तैनात किया गया है. इससे पहले भी देश के कुछ हिस्सों में ऐसी घटनाएं देखने को मिली हैं जहां पर वैक्सीन लगवाने को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साह रहा और फिर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. अभी के लिए पुलिस की मुस्तैदी की वजह से सीतामढ़ी में स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है और वहां पर शांति बहाल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH