10 हजार की रिश्वत लेते बनियान और टॉवेल में थाना प्रभारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

उत्तर प्रदेश , 28-07-2021 10:12:24 PM
Anil Tamboli
10 हजार की रिश्वत लेते बनियान और टॉवेल में थाना प्रभारी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
संत कबीर नगर 28 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में घूस लेते हुए दरोगा को एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दरोगा का नाम राम मिलन यादव है और वह धनघटा थाने में सेकंड अफसर है. एंटी करप्शन टीम ने उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला यूपी के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाने का है, जहां थाने पर तैनात सेकंड अफसर के रूप में राम मिलन यादव नाम के दरोगा तैनात हैं. दरोगा राम मिलन यादव ने कर्माखान गांव के रहने वाले अब्दुल्ला खान की तफ्तीश रिपोर्ट में सही कराने के लिए 10 हजार रुपये की रकम मांगी थी।

इसके लिए बार-बार अब्दुल्ला के पास दरोगा राम मिलन यादव फोन किया करते थे, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन को पूरी कहानी सुनाई और इस पर एंटी करप्शन ने कार्रवाई करते हुए दरोगा राम मिलन यादव को उनके निजी क्वार्टर से रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

खास बात है कि जब दरोगा राम मिलन यादव को गिरफ्तार किया गया तो वह बनियान और तौलिया लपेटे हुए थे. इसी हालात में उन्हें थाने लाया गया. खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाले राम मिलन यादव को बनियान और तौलिये में ही जेल भेज दिया गया यह गिरफ्तारी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस पूरे मामले पर गिरफ्तार करने आई गोरखपुर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामधारी मिश्रा ने बताया कि एंटी करप्शन को पीड़ित ने सूचना दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए राम मिलन यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है, वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जाएगा. वहीं, अब्दुल्ला ने बताया कि उप निरीक्षक राम मिलन यादव बार-बार फोन करते थे, मैं पैसा नहीं देना चाहता था, इसलिए मैंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और एंटी करप्शन टीम ने राम मिलन यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - निकाय चुनाव खत्म होने के एक साल बाद भी नही हो पाई है एल्डरमैनों की नियुक्ति, विभागीय मंत्री ने कही यह बात..
महामंडलेश्वर को रेप के झूठे आरोप में फसाने की साजिश नाकाम, 50 हजार में हुआ था रेप के आरोप लगाने का सौदा
महामंडलेश्वर को रेप के झूठे आरोप में फसाने की साजिश नाकाम, 50 हजार में हुआ था रेप के आरोप लगाने का सौदा
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक
छत्तीसगढ़ - भाजपा के कद्दावर विधायक के हत्या की रची जा रही है साजिश??, इस खुलासे के बाद दहशत में आये विधायक
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - शातिर महिला ने पहले प्रेमी जोड़े को मिलने के लिए कमरा कराया उपलब्ध, फिर वीडियो बनाकर..
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसाकर हत्या, 04 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - बिना चुनाव लड़े निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनी यह महिला नेत्री, इस पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पहले प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, फिर चोरीछिपे करा दिया एबॉर्शन, FIR के प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - वर्ल्डकप फ़ायनल मैच में सट्टा खेला रहे अनिल खत्री सहित 06 बुकी गिरफ्तार, सट्टे का पूरा सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, इस जिले में पारा हुआ 37 डिग्री के पार, हलाकान हुए लोग
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, इस जिले में पारा हुआ 37 डिग्री के पार, हलाकान हुए लोग
आज का राशिफल, दिनांक 09 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH