15 साल की नाबालिग का अपहरण कर गैंग रेप , गैंग रेप के सभी आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
मुजफ्फरनगर 26 जुलाई 2021 - उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 15 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है. आरोपी शिव, विशाल और अंकित के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के हैं।
पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, तीनों ने पहले गांव से उनकी बेटी का अपहरण किया और फिर उसे पड़ोसी राज्य के रुड़की शहर स्थित एक होटल ले गए और गैंग रेप करने के बाद उन्होंने पीड़िता को राजमार्ग पर छोड़ दिया।
















