14 युवतियां सहित 30 लोग गिरफ्तार ,19 मोबाइल फोन ,14 कॉर्डलेस फोन जप्त , सभी करते थे यह गलत काम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
14 युवतियां सहित 30 लोग गिरफ्तार ,19 मोबाइल फोन ,14 कॉर्डलेस फोन जप्त , सभी करते थे यह गलत काम
गाजियाबाद 26 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेशपुलिस ने गाजियाबाद जिले में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस दौरान 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 14 युवतियां भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर में लोगों को बीमा पॉलिसियों पर लोन देने का लालच देकर उन्हें ठगा जाता था. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि 'ऑपरेशन 420' के तहत पुलिस के साइबर क्राइम सेल और कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नोएडा से संचालित हो रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि आरोपी ऐसे बीमा पॉलिसी धारकों का आंकड़ा जुटाते थे जो पॉलिसी मैच्योर होने वाली होती थी. इसके बाद गिरोह के लोग पॉलिसी धारकों को धन को नकद नहीं कराने के लिए आश्वस्त करते थे और पॉलिसी आगे बढ़ाने के लिए कहते थे. इसके लिए उन्हें ज्यादा प्रोत्साहन राशि और लोन देने का लालच भी दिया जाता था. उन्होंने आगे बताया कि आरोपी धन अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे. यह धोखाधड़ी तब प्रकाश में आयी जब मॉडल टाउन निवासी सागर ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कहा कि आरोपियों से अपराध में इस्तेमाल किए गए 19 मोबाइल फोन, 14 कॉर्डलेस फोन, एक कार आदि बरामद किये गये हैं. पाठक ने बताया कि गिरोह ने एक हजार से अधिक लोगों से ठगी की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH