छोटे भाई के सर पर बंदूक रख कर नाबालिग के साथ गैंग रेप , आरोपियों ने गैंग रेप का बनाया वीडियो , सभी आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश , 26-07-2021 1:38:09 AM
Anil Tamboli
छोटे भाई के सर पर बंदूक रख कर नाबालिग के साथ गैंग रेप , आरोपियों ने गैंग रेप का बनाया वीडियो , सभी आरोपी फरार
मुजफ्फरनगर 25 जुलाई 2021 - उत्तरप्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मासूम भाई को गन प्वाइंट पर लेकर एक नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपियों ने घटना की वीडियो भी अपने मोबाइल में क़ैद कर पीड़िता को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है. शिकायत मिलने पर इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां शुक्रवार की देर रात एक 12 वर्षीय मासूम भाई को पड़ोस के चार युवकों ने गन प्वाइंट पर लेकर उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप का वीडियो भी अपने मोबाइल में क़ैद कर पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है।

बता दें कि आरोपियों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता के माता-पिता अपनी किसी रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे. बहरहाल, परिजनों के आने पर पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने भी तत्काल गैंग रेप पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH