सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर किया खुदकुशी का प्रयाश , युवक ने ऐसा क्यों किया पढ़े इस खबर में

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर किया खुदकुशी का प्रयाश , युवक ने ऐसा क्यों किया पढ़े इस खबर में
इटावा 24 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी महबूबा को बेरहमी के साथ मार डाला. प्रेमिका का कुसूर इतना था कि उसने शादी से इनकार कर दिया था. ये बात प्रेमी को नागवार गुजरी और उसने अपनी मोहब्बत को खुद अपने हाथों से मार डाला. इसके बाद आरोपी प्रेमी ने खुद भी जहर खा लिया लेकिन इलाज के बाद उसकी जान बच गई।

कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र की है. जहां ग्राम मंडौली में रहने वाली 22 वर्षीय रुचि और 25 साल का अमित उर्फ खुशीलाल एमए द्वितीय वर्ष के छात्र थे. वे दोनों क्लासमेट थे. वे दोनों एक ही जाति के थे. पिछले 7 वर्षों से उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे. अचानक बीते बुधवार को अमित उर्फ खुशीलाल को रुचि पर शक हुआ कि वो अपने किसी रिश्तेदार के लड़के से प्रेम करने लगी है और उसे धोखा दे रही है।

यह बात अमित को खटकने लगी तो उसने अपनी प्रेमिका रुचि को खेत में बुलाया और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा. लेकिन रुचि ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया और शादी से इनकार कर दिया।

यह बात अमित को इतनी नागवार गुजरी कि वो गुस्से में आपा खो बैठा और उसने लोहे के शॉकर से रुचि पर हमला बोल दिया. उसने एक बाद एक उसके सिर पर दो-तीन प्रहार किए. नतीजा ये हुआ कि मौके पर ही रुचि की मौत हो गई. जब इस घटना की जानकारी रुचि के परिजनों तक पहुंची तो वे खेत में पहुंचे और रुचि को आनन-फानन में अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि भी कर दी. ठीक उसी वक्त अमित उर्फ खुशीलाल ने अपने बचाव के लिए दुकान पर रखी एक जहरीली दवा खा ली. अमित के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. दो दिन से जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. लेकिन पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अमित से पुलिस ने लंबी पूछताछ की. उसने पुलिस को बताया कि वो रुचि से बहुत प्यार करता था. उससे शादी करना चाहता था।

अमित ने बताया कि रुचि ने उसके संग शादी करने से इनकार कर दिया. उसने बुधवार को खेत में बुलाकर रुचि को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो शादी के लिए नहीं मानी. इसी बात से उसे गुस्सा आ गया और उसने रुचि के सिर में शॉकर से वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर आरोपी अमित उर्फ खुशीलाल को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को हत्या के इल्जाम में जेल भेजा जा रहा है. आरोपी पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।

एएसपी सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि उसने सोच लिया था कि रुचि "मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होने दूंगा", यही सोचकर उसके सिर पर लोहे के शॉकर से वार किए. जिससे लड़की की मौत हो गई. आरोपी ने जोश में आकर खुद भी जहरीली दवा खा ली थी. ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है. रुचि के घर में जहां मातम पसरा हुआ है, वहीं अमित के घरवाले उसकी करतूत पर खामोश नजर आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH