एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 23-07-2021 9:36:26 PM
Anil Tamboli
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
आगरा 23 जुलाई 2021 - आगरा के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला, उसके बेटों और बेटी की घर में निर्मम हत्या कर दी गई। चारों का कपड़े बांधकर गला दबाया गया, बाद में रेत भी दिया गया। बुधवार दोपहर को हत्या की गई। इसका पता गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे चला। हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। घर में तंत्र-मंत्र की पुष्टि हुई है। अलमारी खुली थी। इससे जेवरात और कैश लूट जाने की आशंका है। पति से तलाक के बाद रेखा घर में बच्चों के साथ ही रह रही थी। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। तंत्र-मंत्र के बाद लूट के लिए हत्या की आशंका है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

कोतवाली क्षेत्र के फुलट्टी स्थित मोहल्ला कूंचा साधू राम में गुरुवार की सुबह महिला रेखा राठौर (36), उसके बेटे वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और बेटी माही (8) के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। चारों की बेरहमी से हत्या की गई है। सामूहिक हत्याकांड से मोहल्ले के लोग दहल गए। जानकारी के मुताबिक एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी रेखा राठौर की शादी 15 साल पहले माईथान निवासी सुनील के साथ हुई थी। वह चांदी कारीगर है। दो साल पहले उनमें तलाक हो गया। सुनील ने दूसरी शादी सोनी नामक महिला से कर ली। रेखा मोहल्ला कूंचा साधूराम में स्थित अपने मकान में तीनों बच्चों टुकटुक, पारस और माही के साथ रह रही थी।

रेखा फतेहाबाद रोड के एक पार्लर में काम करती थी। इससे ही घर का खर्च चल रहा था। गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे मोहल्ले के लोगों ने रेखा के घर का मेन गेट खुला देखा। घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। इसकी जानकारी फुलट्टी चौकी पर दी। पुलिस मौके पहुंची। गेट के पास ही जूते-चप्पल बिखरे थे। पॉलिथीन में कुछ पड़ा था। भूतल पर दो कमरों में कोई नहीं था। पहली मंजिल के कमरे में पारस और माही के शव पलंग पर पड़े थे। फर्श पर रेखा का शव पड़ा था। दूसरे कमरे में टुकटुक का शव पड़ा हुआ था। चारों के गले में कपड़े बंधे थे। गले रेते भी गए थे। फर्श पर पड़ा खून सूख चुका था। सोने वाले कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था।

जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसएसपी मुनिराज जी, आईजी नवीन अरोरा और एडीजी राजीव कृष्ण भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वैड और फील्ड यूनिट को बुलाया। पुलिस ने रेखा राठौर के पति सुनील राठौर को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। वह खुद को निर्दोष बता रहा है। पुलिस के अनुसार, पहली नजर में दिखता है कि घर में कोई परिचित आया होगा। घर में तंत्र-मंत्र भी किया गया है। भूतल और प्रथम तल पर पूजा का सामान, नींबू, दीपक जमीन पर रखे मिले हैं। तंत्र-मंत्र करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बच्चों की हत्या पहचान के डर से की गई होगी।

अलमारी खुली होने से घर से कैश और जेवरात भी लूटे जाने की आशंका है। आसपास के लोगों का कहना था कि घर का गेट बुधवार दोपहर 12 बजे से खुला हुआ था। रात में भी घर का गेट बंद नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह शक होने पर लोग पुलिस के पास पहुंचे। जिस मकान में वारदात हुई वह रेखा राठौर के नाम पर है। सुनील ने लगभग सात साल पहले 25 लाख रुपये में यह मकान एक सराफा व्यापारी से खरीदा था। लगभग 60 गज के मकान में पहली मंजिल पर दो कमरे, किचिन हैं। चारों शव पहली मंजिल पर ही मिले। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि महिला और तीन बच्चों की हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। सभी पहलुओं पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। हत्या की अभी वजह साफ नहीं हो सकी है। पति सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH