छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त , ड्रायवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त , ड्रायवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
गाजीपुर 23 जुलाई 2021 - करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में छपरा से दुर्ग जाने वाली 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंचने के पहले आउटर सिग्नल के पास दो भाग में बंट गई. इसका पता चलते ही ट्रेन के चालक और गार्ड ने ट्रेन रोक दी और फिर ट्रेन को पीछे लाकर टूटे हुए भाग को जोड़ा और तब ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन के लिए चली. कॉलिंग वैक्यूम टूट गया था छपरा से चलकर दुर्ग को जाने वाली 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी. इस ट्रेन का अगला ठहराव करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर था. जैसे ही यह ट्रेन करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी पैनल के आउटर सिग्नल को क्रॉस कर आगे बढ़ी, तभी चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. इस ट्रेन की बोगी संख्या 18818 व 18125 के बीच का कॉलिंग वैक्यूम टूटकर पाइप सहित अलग हो गया. ऐसा होते ही अगला हिस्सा पिछले हिस्से को छोड़कर लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे निकल गया. इसकी जानकारी जैसे ही ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार को हुई, उन्होंने इसकी सूचना चालक को दी. चालक ने ट्रेन रोककर उसे फिर पीछे की ओर लाया और टूटे हुए हिस्से को जोड़कर फिर स्टेशन पर ट्रेन ले गया. इस बीच करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग आधे घंटे देर से पहुंची. इस ट्रेन का निर्धारित समय 9:25 पर है और यह 9:54 पर करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची।

दूसरी ट्रेनें नहीं हुईं प्रभावित करीमुद्दीनपुर स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने इस संबंध में बताया कि निर्धारित समय से आधे घंटे देर से सारनाथ ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची और 9:55 पर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया. इससे न कोई दुर्घटना हुई और न कोई ट्रेन ही इसके चलते प्रभावित रही. आधे घंटे लेट रही ट्रेन इस संबंध में पूछे जाने पर ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार ने बताया कि टेक्निकल कारणों से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी. जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया. इस बीच लगभग आधे घंटे का समय लगा. आधे घंटे विलंब से यह ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुंची।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH