राजधानी रायपुर में महिला की हिम्मत के आगे हारे 08 डकैत , हो सकती थी बड़ी वारदात , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 23-07-2021 12:37:29 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में महिला की हिम्मत के आगे हारे 08 डकैत , हो सकती थी बड़ी वारदात , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 22 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े बड़ी डकैती को अंजाम देने आये आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी धारदार हथियार लेकर पेट्रोल पंप मैनेजर के घर में डकैती करने पहुंचे थे, लेकिन मैनेजर की पत्नी की हिम्मत के आगे डकैत हार गये और वहां से भागने लगे। इस दौरान मोहल्ले वालों और काॅलौनी वालो ने पकड़ा है। 

अब से कुछ देर बाद इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस के द्वारा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह थाना के गीताजंली नगर, काशी अर्पाटमेंट के मकान नंबर 605 की है। बुधवार की दोपहर पीड़िता अंजली कुमार अपनी घर पर अकेली थी। इस दौरान दो आरोपी घर के अंदर घुसने लगे। 

तभी महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने चाकू निकालकर धमकाने लगा। ये देख महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो हाथ मेें रखा चाकू आरोपी के पास से जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिला ने जोर जोर से सोर मचाना शुरू किया। शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 

इस दौरान अंदर घुसे दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया पुलिस ने इस योजना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस योजना में शामिल अन्य छह को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों में दिनेश कुमार वर्मा, राम बाबू वर्मा, विशाल वर्मा, बाबू वर्मा सहित आठ लोग शामिल है। आरापियों के पास से पुलिस ने हथौड़ी, पेंचिस, पेचकस, क्लोरोफार्म, चाकू सहित मोबाइल जब्त किया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH