तेज रफ्तार दो बाईक में सीधी टक्कर , तीन लोगी की मौत और दो लोगो की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 22-07-2021 1:27:57 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार दो बाईक में सीधी टक्कर , तीन लोगी की मौत और दो लोगो की हालत गंभीर
मऊ 22 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार दोपहर बाद हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  

यह हादसा मुहम्मदाबाद करहा रोड पर टंडवा चौबेपुर गांव के पास हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत मौके ही हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है।

कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर निवासी दो युवक अमन और मनीष चिरैयाकोट से लौट रहे थे। दोपहर बाद लगभग सवा चार बजे जब ये दोनों टंड़वा चौबेपुर के पास गैस एजेंसी के गोदाम के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक से तेज टक्कर हो गई। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बाइक पर सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी बाइक पर सवार अतीश और रमाकांत उछल कर पानी भरे खेत में जा गिरे। आवाज सुनकर गैस गोदाम के कर्मचारी सहित आस पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और  कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मुहम्मदाबाद ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने भुजही निवासी अतीश (24) और रमांकांत (23) को मृत घोषित कर दिया।

उधर घायल कमालपुर निवासी मनीष 30 और रामदरश 35 का प्राथमिक उपचार करने के बाद  रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल नीरज पाठक ने कहा कि तेज गति होने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH