सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती से रेप , आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले दो लाख रुपये , थाने में रिपोर्ट दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर युवती से रेप , आरोपी ने ब्लैकमेल कर वसूले दो लाख रुपये , थाने में रिपोर्ट दर्ज
सहारनपुर 21 जुलाई 2021 - उत्तरप्रदेश में सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती को शादी और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर लड़की के परिजनों से दो लाख रुपये भी लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील क्लिप बनाकर लड़की को ब्लैकमेल भी किया।

एसएसपी कार्यालय पर आई युवती ने बताया कि वर्ष 2017 में उसने 12वीं करने के बाद पॉलिटेक्निक में दाखिला लिया था। उस समय उसकी मुलाकात कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पेपर मिल रोड निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक ने झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने कहा था कि जब तक उसकी सरकारी नौकरी नहीं लगती है, वह उसकी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर सकती है। 

आरोप है कि युवक ने उसके घर भी आना शुरू कर दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर परिजनों से दो लाख रुपये भी ले लिए। करीब तीन माह पूर्व उसके परिजन एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। युवक उसके घर पर जूस लेकर आया। आरोप है कि युवक ने जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। डर के कारण वह चुप रही। आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी थी।

कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देने पर आरोपी ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH