छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी , क्या है मामला जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 20-07-2021 12:18:31 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी कामयाबी , क्या है मामला जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
रायपुर 19 जुलाई 2021 -  सूरत से डकैती कर भागे आरोपी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के हत्थे चढ़े सभी आरोपियों को रायपुर आरपीएफ ने को सूरत-पुरी स्पेशल ट्रेन में सफर करते पकड़ा है।

आरोपियों के पास से नगद 66500 रुपए , डेढ तोला सोने का आभूषण कान का टॉप 2 जोड़ी, 1 जोड़ी कान का झुमका, 1 मंगल सूत्र,2 चांदी की माला, 1 चांदी की चेन, 1 चांदी का हाथ का कड़ा और 9 विभिन्न कंपनी के मोबाइल, इस्तेमाली कपड़े बरामद हुए आरोपियों ने पैसे आपस में बांटना और कुछ घर में भेजना स्वीकार किया। 

आरपीएफ रायपुर के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी मूलत: ओडिशा के निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में जिला सूरत गुजरात में रह रहे थे। इनमें राजेश पटनायक (23 वर्ष), बसंत प्रधान (21 वर्ष), कुनाण गउड़ (19 वर्ष),रूचित उर्फ गणेश बेहरा (24 वर्ष),चरण गउड़ (19 वर्ष),शिवराम उर्फ शिवा स्वाई (22 वर्ष) और मीतन बिसोई (24 वर्ष) शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच सूरत सिटी ने पोस्ट प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल रायपुर को सूचना दी थी कि गाड़ी संख्या 08406 सूरत-पुरी स्पेशल ट्रेन में आरोपियों ने सूरत सिटी में डकैती को अंजाम दिया है। 

आरोपियों में से 2 की फोटो वाट्सअप से भेजी गई थी इस आधार पर ट्रेन आरपीएफ की टीम ने रायपुर से महासंमुद तक चेक किया कोच नंबर एस/6 में भेजे गए फोटो से मिलते जुलते 02 व्यक्ति और उनके साथ 05 व्यक्ति सफर करते मिले। 

सातों आरोपियों ने 12 जुलाई को सूरत सिटी में एक व्यक्ति से पैसे व मोबाइल लूटना स्वीकार किया। सातों व्यक्तियों का फोटो क्राइम ब्रांच सूरत सिटी को शेयर किया गया है। प्रार्थी ने आरोपियों को पहचान लिया है। सातों आरोपियों को महासंमुद में उतारकर आरपीएफ पोस्ट रायपुर लाया गया है और इसकी सूचना क्राइम ब्रांच सूरत सिटी को दे दी गई है। 

सूरत सीटी क्राइम ब्रांच के मुताबिक 12 जुलाई को सूरत सिटी अंजनी रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति से इन आरोपियों ने नगद 7.50 लाख और 3 मोबाइल लूटा था। इस संबंध में अमरोली सूरत सीटी थाना में धारा 394, 395 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। 18 जुलाई को उप निरीक्षक डिटेक्सन क्राइम ब्रांच सूरत के साथ 07 बल सदस्य और 02 पुलिस चालकों के पहुंचने पर सभी आरोपियों और बरामद संपत्ति को सौंपा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH