छत्तीसगढ़ में अब स्कूल भी होंगे ऑनलॉक लेकिन कब यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 19-07-2021 11:33:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब स्कूल भी होंगे ऑनलॉक लेकिन कब यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
रायपुर 19 जुलाई 2021 -  प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होते ही लगभग सभी जिलों को अ‍ॅनलाक कर दिया गया है। अब स्कूल-कॉलेजों को खोलने को लेकर असमंजस बरकरार है। 

20 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर कोई फैसला हो सकता है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कह दिया है, चालू शिक्षा सत्र में भी असाइनमेंट के आधार पर शिक्षा और मूल्यांकन की व्यवस्था लागू रहेगी। अफसरों का कहना है कि कोरोना के चलते शिक्षा सत्र 2021-22 में स्कूलों का संचालन शुरू होने में अनिश्चितता बनी हुई है।

सी जी बोर्ड के सचिव प्रोफेसर वी के गोयल ने बताया कि पिछली बार की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों को 06 असाइनमेंट दिए जाएंगे। पहला असाइनमेंट अगस्त महीने में जारी होगा। आखिरी असाइनमेंट जनवरी में मिलेगा। इस संबंध में प्राचार्यों को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस निर्देश के मुताबिक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम भी पिछले वर्ष की तरह कम ही रहेगा। मंडल ने पिछले वर्ष पाठ्यक्रम में 30 से 40% की कटौती की थी।

पिछले साल सितंबर से फरवरी तक मिले थे असाइनमेंट

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले वर्ष असाइनमेंट आधारित शिक्षण व्यवस्था का फैसला देर से लिया था। ऐसे में पहला असाइनमेंट सितम्बर में दिया जा सका। उसके बाद हर महीने एक असाइनमेंट दिया जाता रहा। पिछले सत्र का आखिरी असाइनमेंट फरवरी 2021 में दिया गया था। सभी विषयों के लिए हर माह असाइनमेंट जारी किया जाता है। एक विषय के सेट में 5 प्रश्न होते हैं। शब्द सीमा में उत्तर लिखने होते हैं। प्रश्नों को ऐसे बनाया जाता है कि विद्यार्थी ने पाठ पढ़कर क्या सीखा है, इसका भी मूल्यांकन हो जाए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH