शादी में जाति बन रही थी बाधा ,परेशान हो कर प्रेमी जोड़े ने उठाया यह खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी में जाति बन रही थी बाधा ,परेशान हो कर प्रेमी जोड़े ने उठाया यह खौफनाक कदम
इटावा 19 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक प्रेमी जोड़े के फांसी लगा कर जान दे दे दी. घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़िया गुलाब सिंह गांव की है. आत्महत्या कर लेने से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शिवानी रविवार सुबह चार बजे अपने घर से निकली. उसके अचानक चले जाने पर उसकी मां ने उसके पिता को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद शिवानी की खोजबीन शुरू की गई. लेकिन सुबह गांव के बाहर 18 वर्षीय शिवानी और 22 साल के पालात का शव पेड़ से लटका मिला. बताया जा रहा है कि शिवानी और पालात एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों के अलग-अलग जातियों से होने के कारण इसमें अड़चन आ रही थी. इससे परेशान दोनों ने यह भयानक निर्णय लिया और रविवार तड़के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. उसने शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया और उन्हें अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. गांव वालों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था. लेकिन अलग-अलग जातियों का होने की वजह से दोनों सबके सामने आकर अपने प्रेम का इजहार करने की स्थिति में नहीं थे।

आत्महत्या करने वाले युवक के बारे में बताया जाता है कि वो गुजरात में एक निजी कंपनी मे काम करता था और बीते 13 जुलाई को ही गांव लौटा था. इस संबंध में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि युवक और युवती का शव पेड़ पर टंगा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने गहनता से पड़ताल की जिसमें आत्महत्या करना स्पष्ट हुआ. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH