बारातियो से भरी इनोवा पेड़ से टकराई , हादसे में दूल्हा , दूल्हे के पिता, दूल्हे के बहनोई सहित चार लोगों की मौत , दुल्हन की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बारातियो से भरी इनोवा पेड़ से टकराई , हादसे में दूल्हा , दूल्हे के पिता, दूल्हे के बहनोई सहित चार लोगों की मौत , दुल्हन की हालत गंभीर
कासगंज 19 जुलाई 2021 - उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में बारात की विदाई कराकर वापस लौट रही बारातियों की इनोवा कार जामुन के पेड से टकरा गई.भीषण हादसे में कार सवार दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ रेफर किया गया है. एक साथ चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं मुख्यमंत्री ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतकों को दो- दो लाख रुपये और घायलों को 50- 50 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है।

आपको बता दें की रविवार की सुबह नगला भुजपुरा से विजेंद्र पुत्र होरी लाल की बारात नगला बरी सिरसोल गई थी. शाम करीब पांच बजे दुल्हन लक्ष्मी की विदा कराने के बाद परिवार के सभी सदस्य दूल्हा समेत एक ही कार में सवार होकर गांव भुजपुरा की ओर लौट रहे थे. जैसे ही कार कलानी और वाजिदपुर गांव के मध्य पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े जामुन के पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पेड़ में फंस गई. चीखपुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने जेसीबी से कार के टुकड़े अलग कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में दूल्हा के पिता होरी लाल व परिवार के ही कल्याण सिंह, प्रवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूल्हा, दुल्हन समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया है.जहां दूल्हा ने भी दम तोड दिया है. वहीं हादसे में शिकार हुए मृत लोगों के परिजनों को दो- दो लाख रूपया जिलाधिकारी सीपी सिंह ने शासन से दिलाये जाने की घोषणा की है।

घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंचे जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि आज शाम को एक बहुत ही दुखद घटना हुई है. सिढपुरा थाना क्षेत्र में एक बारात लौट कर जा रही थी और इनौवा गाडी पेड से टकरा गई. जिसमें सात व्यस्क तीन बच्चे सवार थे.सबसे बडी दुर्घटना दुखद ये रहा दूल्हा, दूल्हे के पिता, दूल्हे के बहनोई और जो चालक था उनकी बहुत ही दुखद मृत्यु हुई. तीन लोग घायल हैं. जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.जिसमें तीन बच्चे सवार थे वो स्वस्थ और सुरक्षित हैं.मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख प्रकट और संवेदना व्यक्त की है.साथ ही साथ दुर्भाग्य पूर्ण मृत्यु हुई है. चारों लोगों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50- 50 हजार रूपये की धनराशि दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH