छत्तीसगढ़ के इस जिले में शासकीय शिक्षकों के लिए निकला अजीब आदेश , इस आदेश के बाद शिक्षकों में भारी रोष

रायपुर , 12-07-2021 1:22:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में शासकीय शिक्षकों के लिए निकला अजीब आदेश , इस आदेश के बाद शिक्षकों में भारी रोष
रायपुर 11 जुलाई 2021 -  कोरोना काल शिक्षकों का जो हाल बना दे वो कम है  कोरोना की वजह से स्कूल बंद है और इधर शिक्षकों को अजब-गजब कामों में ड्यूटी लगाने का सिलसिला जारी है। अब तक कोविड कार्य में ही शिक्षकों की ड्यूटी लग रही थी, लेकिन हद तो तब हो गयी जब शिक्षकों की ड्यूटी खाद बांटने में लगा दी गयी । शिक्षकों की खाद बांटने की ड्यूटी का आदेश जारी हुआ तो शिक्षक संघ का गुस्सा चरम पर पहुंच गया।

शिक्षकों को खाद बांटने की अजब-गजब ड्यूटी में लगाने का आदेश गौरेला में जारी हुआ है। जनपद सीईओ ने शिक्षकों को खाद बेचने की ड्यूटी में लगाने का आदेश जारी किया है। जिन शिक्षकों को खाद बेचने की ड्यूटी में लगाया गया है, वो सभी अभी तक कोरोना के कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे थे। 

अब कोरोना का प्रकोप कम हुआ है तो शिक्षकों को खाद बेचने की ड्यूटी में लगा दिया गया है। जिन शिक्षकों को ड्यूटी में लगाया गया है, उनमे सहायक शिक्षक तेजेश्वर सिंह को लालपुर खाद बिक्री केंद्र , मोहन रजक को खोडरी खाद बिक्री केंद्र , शिवपाल सिंह को धनौली बिक्री केंद्र और विवेक शर्मा को गौरेला खाद बिक्री केंद्र में ड्यूटी पर लगाया गया है।

आदेश में गौरेला जनपद सीईओ ने लिखा है की निम्नलिखित कर्मचारियों की ड्यूटी इस कार्यालय के कोविड नियंत्रण कक्ष में लगायी गयी है, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए इनकी ड्यूटी सहकारी सोसायटी के माध्यम से खाद बिक्री केंद्रों में निर्धारित समय में प्रति दिवस जानकारी लेने देने हेतु लगायी जाती है।

शिक्षकों की खाद बिक्री केंद्र में ड्यूटी का आदेश जारी होने पर सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने तीखा ऐतराज जताया है। विवेक दुबे ने कहा है की जनपद पंचायत गौरेला के सीईओ ने यह आदेश निकाला है जो कि अपने आप में हास्यास्पद और विचारणीय है।

स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी सीईओ अपने हिसाब से अपने विभाग के काम में लगाने के लिए आदेश जारी कर रहे हैं जो कि कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है स्कूल शिक्षा विभाग मोहल्ला क्लास और ऑनलाइन क्लास के जरिए बच्चों को कोरोना काल मे शिक्षा देने की कोशिश में लगा हुआ है तो वही सीईओ जनपद पंचायत इन्हें खाद बांटने वाला कर्मचारी समझ रहे है जिसका हम पुरजोर विरोध करते है।
छत्तीसगढ़ के इस जिले में शासकीय शिक्षकों के लिए निकला अजीब आदेश , इस आदेश के बाद शिक्षकों में भारी रोष

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH