नदी में नहाते हुए बहे एक ही परिवार के 12 बच्चे , गोताखोरों की मदद से तलाश जारी , मामले पर मुख्यमंत्री बनाये हुए है नजर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी में नहाते हुए बहे एक ही परिवार के 12 बच्चे , गोताखोरों की मदद से तलाश जारी , मामले पर मुख्यमंत्री बनाये हुए है नजर
अयोध्या 09 जुलाई 2021 - अयोध्या में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान करते समय डूब गए। सभी की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोरों को लगाया गया है। सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। 

हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था। सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। बताया जाता है कि स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। 

घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि परिवार के 15 लोग स्नान कर रहे थे। इसमें से तीन तैरकर बच गए हैं। 

बचे लोगों की हालत भी बदहवास की तरह है। फिलहाल आसपास के मल्लाहों और केवटों को लगाया गया है एसएसपी सर्वेश पांडेय खुद नाव पर बैठकर मौके का मुआयना कर रहे हैं। वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर रहे है। 
नदी में नहाते हुए बहे एक ही परिवार के 12 बच्चे , गोताखोरों की मदद से तलाश जारी , मामले पर मुख्यमंत्री बनाये हुए है नजर

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH