बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप

रायपुर , 10-07-2021 12:04:15 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , छत्तीसगढ़ के सीनियर IPS जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप
रायपुर 09 जुलाई 2021 - छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कल देर रात एसीबी ने रायपुर के कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। छापे के दौरान जीपी के घर से कुछ चिट्ठियां मिली थीं, जिसमें सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप है। फिलहाल, जीपी सिंह गायब हैं। दरअसल, एक जुलाई को जीपी सिंह के रायपुर स्थित घर और उनके 15 ठिकानों पर एसीबी ने छापे मारे थे। उस दौरान जीपी सिंह के घर से कई चिट्ठियां और पेनड्राइव बरामद किए गए थे, जिसमें सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने के सबूत एसीबी को मिले थे। इसके बाद जीपी सिंह के खिलाफ गुरुवार रात 12 बजे रायपुर के कोतवाली थाने में राजद्रोह और समाज में वैमनस्य फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

राज्य सरकार ने किया निलंबित

पिछले दिनों एसीबी ईओडब्ल्यू ने जीपी सिंह और उनके करीबियों के यहां छापे की कार्रवाई की थी, जिसमें 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही आपत्तिजनक डोजियर और टूलकिट दस्तावेज समेत पेन ड्राइव जब्त की गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने जीपी सिंह को निलंबित कर दिया था। पिछले एक हफ्ते से एसीबी और रायपुर पुलिस की टीम इन दस्तावेजो की जांच में जुटी हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने देर रात 154-A और 124-A की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

राजद्रोह का यह पहला मामला

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय सेवा यानी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के किसी अधिकारी के खिलाफ राजद्रोह का यह पहला मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले भारतीय सेवा के किसी अधिकारी पर यह केस दर्ज नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH