यह कैसा बदला , भाई की गुनाह की सजा बहन को , माँ बाप के सामने बेटी के साथ गैंग रेप फिर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यह कैसा बदला , भाई की गुनाह की सजा बहन को , माँ बाप के सामने बेटी के साथ गैंग रेप फिर
मुरादाबाद 07 जुलाई 2021 - उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां के छजलैट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से माता-पिता के सामने गैंगरेप  किया गया और फिर उसकी दोगुने उम्र के व्‍यक्ति से जबरन शादी कराई गई।

इस लड़की के साथ यह घिनौनी हरकत करने के पीछे एक वजह उसके भाई का पड़ोस की एक लड़की के साथ भाग जाना है.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल की इस लड़की का भाई अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया. जब वे दोनों नहीं मिले तो लड़की के परिजनों ने लड़के को सबक सिखाने के लिए उसके पूरे परिवार को अगवा कर लिया और फिर उसके मां-बाप के सामने उसकी नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप किया. फिर लड़की की शादी उससे दोगुने उम्र के आदमी से करा दिया गया था. लिहाजा भाई की प्रेमिका के घरवालों ने बदला लेने के लिए यह घिनौनी हरकत की।

29 जून के इस मामले के बाद मां-बाप को चेतावनी दी गई कि यदि वे पुलिस के पास गए तो लड़की की हत्‍या कर दी जाएगी. आरोपियों ने चार दिन तक लड़की को बंधक बनाए रखा और 04 जुलाई को उसे छोड़ा।

लड़की के घर पहुंचने के बाद 8 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी पास्को एक्ट आईपीसी की धारा 342, 354, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

एएसपी (ग्रामीण) विद्या सागर मिश्रा ने बताया 'लड़की के वापस आकर सारी घटना बताने के बाद हमने मामला दर्ज कर लिया है. दोनों परिवार एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे. पीड़ित लड़की के बड़े भाई का आरोपी परिवार की लड़की के साथ भागने के बाद दोनों परिवारों के बीच खटास आ गई. हम मामले की निष्‍पक्ष जांच करेंगे. आरोपियों को खोजने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. साथ ही हम लापता हुए लड़का-लड़की को भी खोज रहे है

लड़की के पिता ने बताया, मेरा बेटा हमारे गांव की ही लड़की के साथ लापता हो गया. अगले दिन लड़की का पिता अपने बेटे और रिश्‍तेदारों के साथ आकर मुझे, मेरी पत्‍नी और बेटी को यह कहकर अमरोहा ले गए कि वे वहां मेरे बेटे को खोजेंगे. वहां जाकर उन्‍होंने हमें धमकाया और हमारी आंखों के सामने बेटी के साथ गैंगरेप किया. हमारे बहुत गिड़गिड़ाने के बाद भी वे नहीं माने और उसकी शादी करा दी जब हमें वहां से छोड़ा तब हमने पुलिस को सूचना दी. 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH