लापरवाही की हद , घर मे बैठ कर लिखी उत्तर पुस्तिका फिर भी हो गए फैल , कई छात्र आये पूरक

रायपुर , 05-07-2021 10:08:41 PM
Anil Tamboli
लापरवाही की हद , घर मे बैठ कर लिखी उत्तर पुस्तिका फिर भी हो गए फैल , कई छात्र आये पूरक
रायपुर 05 जुलाई 2021 - पं. रविशंकर शुक्ल विवि ने कोराेना के कारण छात्रों को घर पर ही पर्चे हल करने की सुविधा दी। इसके बाद से उम्मीद की जा रही थी कि सभी विषयों के परिणाम 100 फीसदी ही आएंगे, लेकिन छात्रों ने यहां भी ऐसी मनमर्जी दिखाईं कि वे उत्तरपुस्तिका जमा करने ही नहीं पहुंचे। अब नियमत: रविवि ने इन छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया है। यही नहीं, कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जो घर बैठे प्रश्नपत्र हल करने के बाद भी पूरक आ गए हैं। गौरतलब है कि रविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं जून में ही समाप्त हो गई थीं। इसके बाद से अब परीक्षा परिणाम जारी किए जाने का सिलसिला चल रहा है। कई महत्वपूर्ण विषयों के नतीजे रविवि ने सप्ताहांत में जारी किए। नियमानुसार इन छात्रों को पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्गणना की पात्रता नहीं है।

ऐसे रहे परिणाम रविवि ने एलएलबी सहित कई विषयों के नतीजे जारी किए हैं। एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में 772 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 750 छात्र सफल हुए तथा 22 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। परीक्षा परिणाम 97.15 प्रतिशत रहा। एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल 832 छात्रों में से 814 उत्तीर्ण, 7 अनुत्तीर्ण तथा 11 पूरक की श्रेणी में आए। परीक्षा परिणाम 97.84 प्रतिशत रहा। एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर में 118 छात्र शामिल हुए। इनमें से 110 उत्तीर्ण रहे। 6 छात्र असफल रहे, जबकि 2 को पूरक की पात्रता मिली। नतीजे 93.22 प्रतिशत ही रहे। इनमें अलावा एमए क्लासिक प्राच्य संस्कृत, एमए लिंग्विस्टिक, एमए रुरल डेवलपमेंट विषय के प्रथम सेमेस्टर के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। मूल्यांकन में तेजी के निर्देश रविवि द्वारा सेमेस्टर के सभी कक्षाओं के नतीजे जुलाई अंत तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पश्चात वार्षिक के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। रविवि के अधिकतर विषयों की वार्षिक परीक्षाएं अगले सप्ताह समाप्त हो जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी महाविद्यालयों को मूल्यांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विषयों के नतीजे जारी हो गए हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

सोर्स - हरिभूमि

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH