जब परिजन प्रेमी जोड़े की शादी के लिए थे तैयार , 16 जुलाई को होनी थी शादी , फिर ऐसा क्या हुआ की दोनो ने उठाया यह आत्मघाती कदम

उत्तर प्रदेश , 04-07-2021 10:32:34 PM
Anil Tamboli
जब परिजन प्रेमी जोड़े की शादी के लिए थे तैयार , 16 जुलाई को होनी थी शादी , फिर ऐसा क्या हुआ की दोनो ने उठाया यह आत्मघाती कदम
बाराबंकी 04 जुलाई 2021 - कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत पहले प्यार और उसके बाद शादी की तिथि निर्धारित होने के बाद एक प्रेमी युगल ने शनिवार सुबह चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. प्रेमी युगल के इस आत्मघाती कदम पर हर कोई हैरान हैं और तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. वहीं कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने पोस्टमार्टम हाउस में पंहुचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के ही मोहल्ला गांधी नगर वार्ड निवासी सूरज कुमार गौतम पुत्र बेचूलाल गौतम का प्यार अपने ही मोहल्ले की रहने वाली लड़की 20 वर्षीय ज्योति पुत्री स्व. प्रेमचन्द्र के साथ में पिछले कई महीनों से चल रहा था. पहले घर के परिजन इस प्रेम प्रसंग को समझ नही पाए लेकिन उसके बाद जब ज्योति और सूरज के प्रेम प्रसंग के चर्चे आम होने लगे तो दोनो घरों के परिजनों ने दोनो की शादी कराने की तैयारी कर ली।

आगामी 16 जुलाई को दोनो लोगों की शादी की तारीख तय थी. शनिवार सुबह करीब 8 बजे सूरज ने अपने चाचा से बात की और कहा कि अभी वह बस स्टाॅप पर है आधे घंटे में घर आ रहा है. करीब 9 बजे लखनऊ रेल खण्ड पर सफीपुर रेलवे फाटक के पास सूरज और ज्योति ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी और देखते ही देखते दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

आस-पड़ोस के लोगों ने जब उक्त नजारा देखा तो सभी हैरान हो गए. वहां पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए. बाद में इनकी शिनाख्त सूरज और ज्योति के रुप में की गई. प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के शवों पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बारे में मृतक के परिजनों का कहना था कि जब हम लोग इन दोनों की शादी के लिए तैयार थे. आखिर फिर ऐसी कौन सी मजबूरी आ गई जिससे इन लोगों ने आत्मघाती कदम उठाया. जिसने भी खबर जानी सभी दुःखी हो गए. कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया को जब इस दर्दनाक घटना की जानकारी हुई तो वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच करके मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया और कहा कि आप लोगों की हर संभव मदद की जाएगी. वहीं प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह का कहना था कि किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है. मामला आत्महत्या का है. अगर जरुरत पड़ी तो पूरे मामले की जांच की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH