वो निकली थी कैरियर बनाने के लिए बड़े शहर के लिए लेकिन बन गई धोखे का शिकार और फिर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वो निकली थी कैरियर बनाने के लिए बड़े शहर के लिए लेकिन बन गई धोखे का शिकार और फिर
प्रयागराज 03 जुलाई 2021 - जिंदगी में कुछ बनने का सपना लेकर एक छात्रा ने अपना शहर छोड़ दिया। दूसरे शहर में जाकर उसने पढ़ाई शुरू की। छात्रा ने कोचिंग ज्वाइन की। इसी बीच एक युवक से छात्रा को प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों साथ-जीने मरने की कसमें खाने लगे। 

छात्रा ने यहीं पर एक कमरा किराए पर ले लिया और दोनों साथ रहने लगे। कई वषों तक दोनों लिवइन में रहे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। प्रेमी ने छात्रा से शादी का वादा किया। प्रेमी का जब छात्रा से मन भर गया तो वह उसे छोड़कर जाने लगा। छात्रा ने प्रेमी से शादी की बात कही तो उसने गाली देकर भगा दिया। 

इसके बाद छात्रा ने पुलिस के पास जाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। हमीरपुर की रहने वाली युवती पांच साल पहले प्रयागराज आई थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक कोचिंग में पढ़ाई के दौरान अनल श्रीवास्तव नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई।

अनल के कहने पर वह राजापुर में किराए पर कमरा लेकर लिव इन में रहने लगी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। छात्रा ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि अनल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। 

आरोप है कि 28 जून 2021 को छात्रा अनल से मिलने उसके लॉज में गई थी जहां पर अनल ने उसको गाली देकर भगा दिया और कहा वह शादी नहीं करेगा। पीड़ित छात्रा वहां से लौट आई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने केवल गाली देने का मुकदमा दर्ज किया है। कैंट पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH