पंचायत का अजीबोगरीब फैसला नाबालिग से रेप के आरोपी को 5 चप्पल मारने और 50 हज़ार मुआवजा दे कर मामला निपटाया लेकिन

उत्तर प्रदेश , 30-06-2021 6:53:19 PM
Anil Tamboli
पंचायत का अजीबोगरीब फैसला नाबालिग से रेप के आरोपी को 5 चप्पल मारने और 50 हज़ार मुआवजा दे कर मामला निपटाया लेकिन
महराजगंज 30 जून 2021 - उत्तरप्रदेश के माहाराजगंज मे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. गांव की पंचायत ने आरोपी को महज पांच चप्पलों की सजा दिलाकर लड़की से रेप का गुनाह धुलवा दिया. बतादें कि एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक दबंग ने रेप किया था. जब ये मामला पंचायत में पहुंचा तो उन्होंने अपने न्याय से हर किसी को हैरत में डाल दिया।

पंचायत ने फैसला सुनाया कि रेप के आरोपी को पांच चप्पलें लगाई जाएं और पीड़ित लड़की को 50 हजार रुपये मुआवजा देकर इस मामले को खत्म कर दिया जाए. भरी पंचायत में एक लड़की की अस्मिता की कीमत सिर्फ पांच चप्पलों  की सजा और 50 हजार रुपये लगाई गई. पंचों ने पीड़िता से कहा कि वह आरोपी को पांच चप्पलें मार कर अपना गुस्सा शांत कर ले और 50 हजार रुपये मुआवजा लेकर इस मामले को यही खत्म कर दे।

पंचों के फैसले के मुताबिक नाबालिग को वही करना पड़ा उसने रेप के आरोपी को 5 चप्पले जरूर लगाईं लेकिन उसके परिवार को भी ये एहसास था कि उनकी बेटी की अस्मिता के साथ खेलने वाले के लिए ये सजा नाकाफी है. काफी सोच-विचार के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार पुलिस के पास पहुंचा. वहीं पुलिस पर भी आरोप है कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने की बजाय शिकायत बदलवाकर छेड़छाड़ का मामूली केस दर्ज कराने की कोशिश की. मामला जब एसपी के पास पहुंचा तब जाकर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई,

हैरान कर देने वाली ये घटना महाराजगंज के कोठीभार इलाके की है. खबर के मुताबिक 13 साल की लड़की 23 जून को अपने खेत में सब्जी लेने गई थी. तभी गांव के एक लड़के ने वहां पहुंचकर पहले तो लड़की से छेड़छाड़ की. लड़की ने जब इस बात का विरोध किया तो उसने रेप किया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. बेहोशी की हालत में लड़की जब घर पहुंची तो परिवार को पूरी घटना बताई. पीड़िता का परिवार जब आरोपी के घर मामले को लेकर पहुंचा तो उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें वहां से भगा दिया गया.

पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत दर्ज किया केस
जब ये मामला तूल पकड़ने लगा तो आरोपी के परिवार ने पंचायत का सहारा लेकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की. वहीं पंचायत ने भी एक ऐसा फैसला सुनाया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. पंचायत ने कहा कि पीड़िता आरोपी को 5 चप्पलें मार कर अपना गुस्सा शांत कर ले. साथ ही 50 हजार का मुआवजा लेकर मामले को रफा-दफा कर दे. लड़की ने ऐसा किया भी लेकिन परिवार को इस बात का एहसास था कि उनकी बेटी के साथ हुए गुनाह की ये सजा काफी नहीं है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH