मौसम विभाग ने दी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी , इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश

रायपुर , 27-06-2021 9:59:45 PM
Anil Tamboli
मौसम विभाग ने दी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी , इन इलाकों में हो सकती है तेज बारिश
रायपुर 27 जून 2021 - मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। मुख्य रूप से भारी बारिश का क्षेत्र बस्तर संभाग में रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने कहा है कि प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया है कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से तटीय दक्षिण ओडिशा तक पूर्वी उत्तरप्रदेश, दक्षिण झारखंड और उत्तरी ओडिशा होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर स्थित है। इन सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। रविवार और सोमवार को भारी से अति भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद बादल मेहरबान हैं,लेकिन शनिवार को काले बादल धोखा दे गए। राजधानी रायपुर में दोपहर के बाद से आसमान में काले बादलों का डेरा था,जमकर गरजने और थोड़ा देर बरसने के बाद उड़ गए। लगा था कि दिनभर की तपन और उमस से राहत मिलेगी,लेकिन उमस  ने लोगों को और हालाकान किया। ऐसा ही हाल बस्तर संभाग के साथ भी है। इस बार बादल बस्तर संभाग से कुछ रूठे  नजर आ रहे हैं। बस्तर में मानसून की दस्तक के बाद बादल झूमकर बरसते हैं। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को भारी से अति भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग में रहने की संभावना जताई है

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH