राजधानी रायपुर में बड़े हवाला रैकेट का खुलासा , 100 करोड़ से भी ज्यादा का है हवाला कारोबार

रायपुर , 25-06-2021 4:23:27 PM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में बड़े हवाला रैकेट का खुलासा , 100 करोड़ से भी ज्यादा का है हवाला कारोबार
रायपुर 25 जून 2021 - रायपुर में एक बड़े हवाला रैकेट का खुलासा हुआ है। ये हवाला कारोबार 100 करोड़ से भी ज्यादा का है। आयकर विभाग ने 4 दिन पहले ही रायपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने 6 करोड़ रूपये जब्त किये थे।  रायपुर के वीआईपी स्टेट, अवंति विहार, गायत्री नगर और देवेंद्र नगर में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इनकम टैक्स विभाग को जांच में मालूम चला है कि इस हवाला कारोबार का कनेक्शन विदेश से जुड़ा हुआ है। टीम को पुख्ता जानकारी मिली है कि हवाला एक्सपर्ट ने 100 करोड़ से ज्यादा कैश छुपा रखे हैं।

आईटी की टीम ने जब जांच की तो रायपुर में एक हवाला कारोबारी विकास कुमार झा की पत्नी नेहा झा के घर से 6 करोड़ मिले। देवेंद्र नगर के कर्सन टावर में नेहा के बेडरूम में बिस्तर के नीचे 5 करोड़ रूपये मिले, जबकि एक करोड़ रूपये विकास के दफ्तर में रखा हुआ था। हालांकि आईटी की टीम को यहां करीब 50 करोड़ कैश रखे जाने की सूचना मिली थी। माना जा रहा है कि राजधानी के कई बड़े कारोबारी इस मामले में आईटी के राडार पर आ सकते हैं, जो लगातार विदेश कैश भेजने का काम कर रहे थे।

आईटी की टीम पिछले कई दिनों से इस हवाला रैकेट की पकड़ में लगी हुई थी। बंगाल, झारखंड, बिहार और उडीसा में जांच के दौरान ही रायपुर का क्लू मिला था, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है। आईटी की टीम ने पूछताछ के दौरान अभी विस्तृत जानकारी जुटा रही है। अभी तक अलग-अलग जगहों से करीब 300 करोड़ की ब्लैक मनी आईटी टीम को मिल चुका है।

विभाग ने कहा कि ये छापे शहर में रहने वाले एक अज्ञात “हवाला सौदेबाज” के चार परिसरों पर 21 जून को मारे गए थे जब विभाग को उसके कथित अवैध कार्यों के बारे में कार्रवाई करने लायक “विशेष” खुफिया जानकारी मिली थी।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने यहां जारी एक बयान में कहा, “ काम करने के तरीके में लोगों को न केवल बिक्री, खरीद आदि की समझौता प्रविष्टियां देनी थी बल्कि बेहिसाब धन का परिवहन एवं उसका अंतिम उपयोग बताना भी था।” सीबीडीटी ने बताया, “हवाला लेन-देन के ब्योरों के साथ कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव के रूप में कई डिजिटल उपकरणों को जब्त किया गया है।

सोर्स - NPG

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH