तेज आँधी से झोपड़ी पर गिरा बड़ा पेड़ , हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत , एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज आँधी से झोपड़ी पर गिरा बड़ा पेड़ , हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत , एक की हालत गंभीर
आगरा 24 जून 2021 - उत्तर प्रदेश के आगरा में तेज आंधी के दौरान पीपल का पेड़ गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है. ये हादसा थाना फतेहपुर सीकरी इलाके के कोरई गांव में हुआ है।

दरअसल इलाके में अचानक से मौसम ने अपना मिज़ाज़ बदला और तेज बारिश के साथ आंधी आ गयी. गांव के बाहर कुछ लोग थे. वे बारिश और आंधी से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे बनी झोंपड़ी में घुस गये. यह झोंपड़ी किसानों ने आराम करने लिए बनाई थी. इसमें एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा बारिश से बचने के लिए घुसे थे. हवा काफी तेज चल रही थी, लिहाजा पीपल का पेड़ अचानक से झोपड़ी पर गिर गया. इस हादसे में 45 साल के धनीराम और उसकी पत्नी रामा की मौत हो गई. वहीं उनके साथ 25 साल के प्रेम सिंह की भी मौत हुई है. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीपल के पेड़ के नीचे दबे 12 साल एक बच्चा पातीराम को बचा लिया है. पातीराम को काफी चोट आई है लिहाजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अछनेरा सर्किल के सीओ महेश कुमार ने बताया कि जब पीपल के पेड़ के गिरने की सूचना मिली वैसे ही पुलिस को रवाना किया. एक जेसीबी मशीन को भी भेजा गया. जेसीबी मशीन ने भारी भरकम पीपल के पेड़ को हटाया और एक बच्चे को बचा लिया गया है. लेकिन तीन लोग बुरी तरह से दब गए थे लिहाजा उनको नहीं बचाया जा सका. हादसे के बाद प्रशासनिक टीम भी पहुंची और इस हादसे का आंकलन भी किया. शासन और प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों की क्या मदद हो सकती है? उस पर विचार किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH