छत्तीसगढ़ में आज से हुए वैक्सिनेसन के नियमो में बदलाव , अब नई प्रक्रिया के तहत ही लगेगी वैक्सीन , देखे नए नियम

रायपुर , 21-06-2021 10:05:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज से हुए वैक्सिनेसन के नियमो में बदलाव , अब नई प्रक्रिया के तहत ही लगेगी वैक्सीन , देखे नए नियम
रायपुर 21 जून 2021 -  छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी लोगों का सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण कोविन पोर्टल से होगा। भारत सरकार की ओर से सभी वर्गों के लिए कोविड-19 टीका निशुल्क दिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भारत सरकार से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार तैयारी कर ली है। 

राज्य में अब आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग टीकाकरण केन्द्र नहीं होंगे। 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी उम्र के लोग,अपनी सुविधानुसार कोविन पोर्टल से पंजीयन करा सकते हैं या टीकाकरण केन्द्र में जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य में कोविड-19 वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है । 20 जून सुबह तक की स्थिति में विभाग के पास भारत सरकार से प्राप्त वैक्सीन 19 लाख 58 हजार 690 डोज हैं। राज्य सरकार की ओर से खरीदी गई वैक्सीन 1 लाख 75 हजार 309 ,कुल 21 लाख 33 हजार 999 डोज उपलब्ध है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। चूंकि 21 जून से भारत सरकार की ओर से निशुल्क टीका दिया जा रहा है, इसलिए राज्य में पृथक से टीकाकरण पोर्टल संचालित करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सभी आयु वर्गों का टीकाकरण कोविन पोर्टल के माध्यम से ही होगा। जिन व्यक्तियों के पास इंटरनेट और मोबाइल की सुविधा नहीं है उन्हे ऑनलाइन पंजीयन या चाइस सेंटर के माध्यम से पंजीयन कराने की सुविधा देने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं।  इससे सभी वर्गों का आसानी से टीकाकरण हो सके।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पूर्व में सीजी टीका के माध्यम से वैक्सीन की पहली डोज ली है,उन्हें दूसरी डोज लगाने के समय पहली डोज का सर्टिफिकेट या वैक्सीनेशन की तारीख बतानी होगी। पहचान पत्र दिखाने पर उनको निर्धारित समय पर दूसरी डोज लग जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए  किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में वैक्सीन अवश्य लगाएं। इससे संक्रमण के गंभीर खतरे से खुद भी बच सकें। अपने परिवार को भी बचा सकें। वैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुकूल व्यवहार करना जैसे मास्क लगाना,भीड़ वाले स्थानों में न जाना और हाथों की साबुन पानी या सैनेटाइजर से समय समय पर सफाई करना जरूरी है।

ज्ञात हो कि अब तक 20 जून की स्थिति में राज्य में 75 लाख 58 हजार 352 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 45 वर्ष से अधिक के 45 लाख 61 हजार 813 को पहली डोज और 745891 को दूसरी डोज लगी है। इसी प्रकार 18 से 44 आयुवर्ग में 11 लाख 60 हजार 258 को पहली डोज और 28791 को दूसरी डोज लगी है। हेल्थ केयर वर्कर में 91 प्रतिशत को पहली और 69 प्रतिशत को दूसरी डोज ,पंजीकृत सभी फ्रंटलाइन वर्करों में शत प्रतिशत को  पहली डोज और 70 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 18 से 44 आयु वर्ग की आबादी लगभग 1 करोड़ 35 लाख हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी 58 लाख 66 हजार 599 हैं। राज्य में भारत सरकार के निर्देशानुसार प्राथमिकता क्रम में सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर,फ्रंटलाइन वर्कर, 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक,वे नागरिक जिन्हें दूसरी डोज लगाने का समय आ गया है, इसके बाद 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकारों को 18 वर्ष से 44 वर्ष के नागरिकों के बीच प्राथमिकता क्रम निर्धारित करने की छूट दी गई है। इसलिए राज्य सरकार के पूर्व के 9 मई के आदेश के अनुसार अंत्योदय, बीपीएल,एपीएल,फ्रंटलाइन वर्कर आदि श्रेणियों के लिए निर्धारित प्रतिशत यथावत लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में आज से हुए वैक्सिनेसन के नियमो में बदलाव , अब नई प्रक्रिया के तहत ही लगेगी वैक्सीन , देखे नए नियम

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH