प्रेमिका की शादी रोकने के लिए प्रेमी ने दूल्हे पर चलाई गोली , लेकिन निशाना चूक गया और दूल्हे की जगह बेकसूर की हो गई मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की शादी रोकने के लिए प्रेमी ने दूल्हे पर चलाई गोली , लेकिन निशाना चूक गया और दूल्हे की जगह बेकसूर की हो गई मौत
प्रतापगढ़ 17 जून 2021 - जो पहले हर्ष फायरिंग का मामला लग रहा था. वो बाद में प्रेम प्रसंग का मामला निकला. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के सरायखेर खा गांव में मंगलवार की रात एक प्रेमी ने प्रेमिका की शादी रोकने के लिए दुल्हे को मारने की कोशिश की. लेकिन निशाना चूक गया और गोली दुल्हन के चचेरे भाई को जा लगी. युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पहले ये मामला हर्ष फायरिंग का लग रहा था. लेकिन जब मामले का खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए।

प्रतापगढ़ पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी को दुल्हन के चचेरे भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विवेश सिंह के रूप में हुई है. मंगलवार रात को दुल्हन के चचेरे भाई प्रेम सिंह की मौत उसकी बहन की शादी में हुई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी विवेक ने कबूल किया है कि वो दुल्हन के साथ प्रेम संबंध में था. इसलिए उसने शादी रोकने के लिए दुल्हे पर गोली चलाई. लेकिन वो निशाना चूक गया और गोली दुल्हन के भाई को लग गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है. ये व्यक्ति घटना के समय मुख्य आरोपी के साथ था. रानीगंज के डिप्टी एसपी डॉ अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरोपी विवेक सिंह मदरतारा गांव का रहने वाला है. आरोपी को प्रेम सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है आरोपी ने दूल्हे को निशाना बनाकर गोली चलाई थी लेकिन निशाना चूक गया और दूल्हे की जगह दुल्हन का चचेरा भाई मारा गया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात सरायखेर खां लोहातारा गांव में निगम सिंह की बेटी की शादी होनी थी. बारात दिल्ली से आई थी. जब स्वागत समारोह हो रहा था और दुल्हन का चचेरा भाई प्रेम सिंह व्यवस्था करने में व्यस्त था. इस दौरान आरोपी जो दुल्हन के साथ प्रेम संबंध में था, उसने दूल्हे पर निशाना लगाकर गोली चलाई. लेकिन गोली प्रेम सिंह को लगी. परिजन प्रेम को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी ने बताया कि मामले में पहले लगा कि ये हर्ष फायरिंग का मामला है. लेकिन जब मामले में विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया तो उसने खुद मामले का खुलासा कर दिया. मामले में दोनों आरोपियों विवेक सिंह और फिरोज आलम के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH