छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने की खबर निकली झूठी , वायरल स्क्रीन शॉट को छत्तीसगढ़ फेंक न्यूज़ कंट्रोल सेल ने बताया फेक न्यूज

रायपुर , 15-06-2021 7:59:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलने की खबर निकली झूठी , वायरल स्क्रीन शॉट को छत्तीसगढ़ फेंक न्यूज़ कंट्रोल सेल ने बताया फेक न्यूज
रायपुर 15 जून 2021 - छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने की खबर झूठी है छत्तीसगढ़ फेंक न्यूज़ कंट्रोल सेल ने इस खबर को फेक न्यूज़ करार दिया है।

बता दे कल से ही कई न्यूज चैनलों के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। अब फेक न्यूज़ कंट्रोल कमेटी ने कहा है कि ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी है। कमेटी ने न्यूज़ चैनलों के हवाले से कहा है कि चैनलों में ऐसी किसी भी तरह की खबरों का प्रसारण नहीं किया गया है।

दरअसल कल शाम से ही राष्ट्रीय न्यूज चैनल आज तक का एक कथित स्क्रीन शॉट बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। जिसमें ये लिखा गया था ,,

“छत्तीसगढ़ को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री”

“छत्तीसगढ़ में सीएम बदल सकती है कांग्रेस, पीएल पुनिया ने दिये संकेत”

इन खबरों को झूठा बताते हुए राज्य सरकार की तरफ से गठित छत्तीसगढ़ स्टेट फेक न्यूज कंट्रोल एंड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल की तरफ से कहा गया है कि यह खबर “आजतक” द्वारा जारी नहीं की गई है। आज तक के भोपाल कार्यालय के श्री हेमेंद्र शर्मा जी ने कहा है कि ये खबर ना तो ये उनके चैनल में चली है और न ही वेवसाइट या किसी उनके किसी अन्य प्लेटफार्म पर है।अतः यह फेक न्यूज है,जिसका आज तक से कोई लेना देना नहीं है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में ढाई-ढाई साल में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अफवाहें उड़ायी जा रही थी। दावा ये किया जा रहा था कि 17 जून को ढाई साल पूरे होने पर नेतृत्व परिवर्तन हो जायेगा। उसी तर्ज पर सुनियोजित तरीके से अफवाह को गर्म करने न्यूज चैनलों का कथित स्क्रीन शॉट भी वायरल किया गया। आज तक की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ के एक चैनल का भी कथित स्क्रीन शॉट वायरल हुए। अलग-अलग ब्रेकिंग प्लेट में ना सिर्फ सीएम बदलने के संकेत दिये गये बल्कि सिंहदेव के नेतृत्व में लामबंदी की बात भी लिख दी गयी।
 
राज्य सरकार ने तो साफ कर दिया है कि ऐसी खूबरें पूरी तरह से झूठी है, वहीं न्यूज चैनल ने फेक न्यूज बताते हुए इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। बेशक खबरें झूठी निकली हो, लेकिन अभी भी ये स्क्रीन शाट्स बड़ी तेजी से शोसल मीडिया पर वायरल हो गये हैं। झूठी होने के बावजूद राजनीति गलियारों में इसे लेकर चर्चाओं और चटकारों को दौर खूब चल रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH