घरो में जा पर पूजा पाठ करने वाला पंडित निकला डकैतों का सरगना , पढ़े पुलिस द्वारा किया गया जबरदस्त खुलासा

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घरो में जा पर पूजा पाठ करने वाला पंडित निकला डकैतों का सरगना , पढ़े पुलिस द्वारा किया गया जबरदस्त खुलासा
मथुरा 12 जून 2021 - पहले पंडिताई फिर उसी घर में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मथुरा की शहर कोतवाली पुलिस ने पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाशों ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बना दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल , नगदी लूट में प्रयुक्त होने वाली टियागो गाड़ी लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात आदि सामान भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है, क्योंकि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हरियाणा के झज्जर व मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले हैं।

इस गैंग का सरगना कोई पेशेवर अपराधी नही बल्कि पंडिताई का काम करने वाला श्याम सुंदर है. श्याम सुंदर पहले घरों में पंडिताई करने जाता था और पंडिताई व दक्षिणा आदि से घर के जजमान की माली हालत देख लिया करता था. जिस घर की माली हालत श्यामसुंदर को बेहतर लगती थी उसको वह अपने निशाने पर रखता था. कुछ समय बीत जाने के बाद उसमे लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दिलवाया करता था

मथुरा SSP गौरव ग्रोवर के मुताबिक, पंडित श्याम सुंदर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दिलवाने के लिए बिहार , मध्यप्रदेश व हरियाणा से डकैतों को बुलवाया करता था. ताकि उनकी पहचान आसानी से न हो सके और घटना के लिए पुलिस हाथ पैर मारती रहे।

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के फरार होने में उनकी मदद के लिए लोकल बदमाश उनकी मदद किया करते थे. गुरुवार को भी इस गैंग के सदस्यों ने शहर के द्वारिकापुरी कॉलोनी के रहने वाले डॉ. सोलंकी के घर को निशाना बनाया. बाहर के रहने वाले बदमाशों को कुरियर बाय बनाकर घर में भेजा. घर के अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने घर की महिलाओं से पानी पीने के लिए मांगा ओर जैसे ही महिला अंदर जाने को हुई वैसे ही बदमाशो ने बंधक बनाकर घर मे डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला. बदमाशों ने अवैध पिस्टल तानकर डाक्टर के परिजनों से नगदी, जेवर, मोबाइल फोन आदि को लूट लिया ओर फरार हो गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH