बड़ा सड़क हादसा , कार और गैस टैंकर में टक्कर , तीन लोगों की मौत और दो की हालत गम्भीर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , कार और गैस टैंकर में टक्कर , तीन लोगों की मौत और दो की हालत गम्भीर
पटना 12 जून 2021 - खगौल-एम्स रोड पर एक ऑल्टो कार ने गैस टैंक लोरी में टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए. देर रात दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में निजी नर्सिंग होम में एडमिट करवाया गया है. एम्स के पास ही एक निजी नर्सिंग होम में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है. मृतकों के नाम रोहित, प्रिंस और शोएब बताए जा रहे है ये सभी फुलवारीशरीफ के ही रहने वाले थे. हर्ष और आयांश का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पटना एम्स सड़क पर खगोल की तरफ से टैंकलोरी जा रही थी और नौबतपुर की तरफ से ऑल्टो कार पर सवार ये सभी युवक आ रहे थे. अचानक ऑल्टो का बैलेंस बिगड़ा और गैस टैंक लोरी में जाकर जबरदस्त टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर ही प्रिंस और रोहित की मौत हो गई. वहीं इलाज के दौरान शोएब की भी मौत हो गई. फिलहाल हर्ष और आयांश का इलाज चल रहा है. घटना के तुरंत बाद फुलवारीशरीफ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को एम्स के समीप के निजी नर्सिंग होम ले गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है. हालांकि पहचान होने के बाद सभी के परिजन निजी नर्सिंग होम पहुंच गए है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑल्टो के परखच्चे उड़ गए. इसमें चालक और चालक के साइड में बैठे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बगल में और पीछे सीट पर बैठे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी के बाद फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास भी निजी नर्सिंग होम में घायलों से मिलने पहुंचे और मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सरकार नियमानुसार मृतकों को मदद करेगी, लेकिन हमारी मांग है कि मृतकों के परिजन को 10 - 10 लाख मुआवजा दिया जाए और घायलों का उचित इलाज किया जाए. इसके लिए हम ने डीएम से भी बात की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH