सक्ती - गंदा कारोबार करते श्याम सुंदर जायसवाल गिरफ्तार, बाड़ी में छिपा कर रखा था अवैध समान

सक्ती , 26-01-2026 12:54:43 AM
Anil Tamboli
सक्ती - गंदा कारोबार करते श्याम सुंदर जायसवाल गिरफ्तार, बाड़ी में छिपा कर रखा था अवैध समान

सक्ती 26 जनवरी 2026 - सक्ती पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ एवं मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में 25 जनवरी 2026 को अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी श्याम सुंदर जायसवाल पिता अमृत लाल जायसवाल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सिरली, थाना सक्ती को गिरफ्तार कर 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 25 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरली निवासी श्याम सुंदर जायसवाल अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी श्याम सुंदर जायसवाल अपने घर में उपस्थित मिला। पूछताछ करने पर उसने अपने घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखी गई कच्ची महुआ शराब पेश की, जिसमें 05-05 लीटर क्षमता की पीले रंग की 02 प्लास्टिक जेरिकेन में भरी 10 लीटर,
02 लीटर क्षमता की एक पेप्सी बोतल में भरी 02 लीटर कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत ₹1200/- पाई गई।

आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH