छत्तीसगढ़ में पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तांत्रिक को बुलाना पत्नी को पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 12-06-2021 3:38:34 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए तांत्रिक को बुलाना पत्नी को पड़ा भारी , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 11 जून 2021 - पति की शराब की लत छुड़ाने के लिए बैगा बुलाना एक पत्नी को महंगा पड़ गया है। गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। पीड़िता और उसके पुत्र की शिकायत के बाद अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चण्डी नगर की है। यहां पर रहने वाले राजमिस्त्री मनहरण निषाद 45 वर्ष ने शराब के नशे में अपनी पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिसके बाद इसकी शिकायत उसके पुत्र ने खम्हारडीह थाने में दर्ज करायी थी। 

आरोपी के बेटे की शिकायत के मुताबिक, कुछ दिनों पहले उसकी मां के कहने पर उसके मामा ने शराब छुड़ाने के लिए एक बैगा बुलवाया था। बैगा को देखकर महिला का पति मनहरण निषाद गुस्से में आ गया और बैगा से झाड़ फूंक कराने से मना कर दिया। इस बात से नाराज महिला का भाई बैगा को लेकर वहां से चला गया था। इसी बात को लेकर गुरूवार की शाम में आरोपी मनहरण निषाद शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी ने पास रखे हथौड़ी से अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

मारपीट के दौरान मां की चीख पुकार सुनकर 19 वर्षीय बेटा अंदर पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी पिता वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला के बेटे ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। बेटे की शिकायत के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में
307 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं महिला को गंभीर अवस्था में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ पर उसका इलाज जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH